- विनोद मिश्रा
बांदा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी को भारी मतों से जिताने के लिए संकल्पित भाजपा द्वारा सभी जगह शिक्षक मतदाताओं से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद भाजपा प्रत्याशी की विजय के लिये शिक्षकों में हुंकार भर रहें हैं।

जलशक्ति मंत्री रामकेश शुक्रवार को तिंदवारी विधानसभा के अमर ज्योति इंटर कॉलेज मूंगुस, शिवदर्शन महाविद्यालय कल्याणपुर, संगम इंटर कॉलेज चिल्ला पहुंचकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करते हुए भाजपा के लिए प्रथम वरीयता मत प्रदान करने की अपील की।

राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि तमाम सामाजिक आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए बांदा से झांसी तक क्रांतिकारी समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले डॉक्टर बाबूलाल तिवारी बांदा के ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए कटिबद्ध रूप से प्रासंगिक रहे हैं। झांसी से लेकर प्रयागराज तक भाजपा को व्यापक रूप से शिक्षकों का समर्थन मिल रहा है। भाजपा की विजय में हमारा जनपद पीछे न रहे इस बात का विशेष ध्यान देना है। उन्होंने शिक्षकों से भाजपा प्रत्याशी को प्रथम वरीयता मत प्रदान करने की अपील की।

इस अवसर पर अमरपाल सिंह, रविप्रकाश सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राकेश बाजपेई, रमेश चंद्र पांडे, पवन कुमार निगम, मोहम्मद जावेद, हृदयेश श्रीवास्तव, साक्षी गुप्ता, रामभरोसे मिश्रा, विनोजा यादव, त्रिभुवन पाल, अतुल दीक्षित, अमित निगम, अरुण कुमार शुक्ला, प्रीतम गुप्ता राजा, आलोक मिश्रा, दीपक सिंह परिहार, मोहम्मद वसीम, अब्दुल हमीद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
