City News Uttar Pradesh
टीचर सोसाइटी नें लिखा स्वर्णिम अध्याय : मृतक शिक्षक आश्रितों को दिये पांच-पांच लाख
उत्तर प्रदेश

टीचर सोसाइटी नें लिखा स्वर्णिम अध्याय : मृतक शिक्षक आश्रितों को दिये पांच -पांच 5 लाख

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। टीचर्स सोसाइटी बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष जय किशोर दीक्षित नें एक स्वर्णिम अध्याय का आगाज़ किया। टीचर्स सोसाइटी के सदस्य रहे मृतक अध्यापक की पत्नियों को पांच-पांच लाख की सहायता दी गई। हाल ही में जनपद बांदा के सहायक अध्यापक अजय द्विवेदी एवं चित्रकूट के अशोक पटेल की मृत्यु हो गई। यह दोनो सोसाइटी के सदस्य थे।

टीचर सोसाइटी नें लिखा स्वर्णिम अध्याय : मृतक शिक्षक आश्रितों  को दिये पांच-पांच लाख

उल्लेखनीय है की इससे पहले अध्यापक की मृत्यु होने पर सोसाइटी के पास मदद करने का कोई विकल्प नहीं था। कुछ समय पहले ही सोसाइटी बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित कर बोर्ड फंड में जमा धनराशि का 50 गुना शिक्षक की मृत्यु होने पर मदद देने का संकल्प लिया गया था। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी इरफान उला द्वारा दोनो अध्यापक को श्रद्धांजलि देते हुए 5- 5 लाख के चेक उनकी पत्नी आशा द्विवेदी एवं सरला देवी पटेल को दिए।

टीचर सोसाइटी नें लिखा स्वर्णिम अध्याय : मृतक शिक्षक आश्रितों  को दिये पांच-पांच लाख

सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता राजेश कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में टीचर्स सोसाइटी सहकारिता के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है। सभी काम प्राथमिकता में किए जाते है। चेक वितरण में पूर्व अध्यक्ष सोसाइटी प्रजीत सिंह,सचिव विजय कुमार सिंह एवं शिव कुमार सविता उपस्थित रहे। राकेश कुमार शिवहरे, बिजेंद्र नाथ सोनकर, संकल्प पांडेय, राकेश सिंह,अवधेश प्रजापति, कमलेश पटेल, मिथलेश यादव ने सोसाइटी के उत्थान की रूपरेखा प्रस्तुत की। अध्यक्ष जय किशोर दीक्षित नें सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- होशियार-होशियार:” नये कमिश्नर हैं असली चौकीदार”!

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश का हमला: इंडिया गठबंधन को बताया यूपीए का कब्रिस्तान

City News Uttar Pradesh

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

City News Uttar Pradesh

गांजे के खेत में पुलिस का छापा, साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा बरामद, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन की सतर्कता : छह होटलों पर छापा बस्ती से भागा प्रेमी युगल गिरफ्त में

Banda : ऑक्सीजन की बढ़ रही किल्लत, 12 घंटे के लिए बची प्राण वायु ! …

ब्रेकिंग न्यूज़