
- विनोद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश की “वीवीआइपी सीट तिंदवारी की तस्वी”र आज “पहचान” में नहीं आ रही। और इस बदलाव के पीछे एक ही नाम गूंज रहा है “जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद”। बीते चार साल में मंत्री जी ने “न सिर्फ कुर्सी संभाली, बल्कि तिंदवारी की तकदीर बदल” दी। 15.95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से उन्होंने साबित कर दिया कि “संकल्प हो तो कुछ भी असंभव नहीं”।
पहले पपरेंदा, खप्टिहा, पलरा, पैलानी, सिंधन, पड़ेरी महबरा के लोग बारिश में घरों में कैद हो जाते थे। मुख्य मार्ग तक पहुंचना भी मशक्कत बन गया था। आज वही गांव 120 से अधिक “नई सीसी रोड से चमक” रहे हैं। इन पर 5.20 करोड़ खर्च हुए। अब एम्बुलेंस समय पर पहुंचती है, किसान की फसल समय पर मंडी जाती है। बुजुर्ग कहते हैं “70 साल में जो नहीं हुआ, वह 4 साल में रामकेश जी ने कर दिखाया”।
जल शक्ति मंत्री होने का “फर्ज उन्होंने बखूबी” निभाया। तालाब, नहर, नाला, नाली और बंधा पर 2.21 करोड़ खर्च कर गांव-गांव में पानी पहुंचाया। स्वच्छता और पेयजल पर 1.17 करोड़ लगाकर “हर घर को स्वस्थ जीवन” दिया। युवाओं के भविष्य के लिए खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनवाकर 2.36 करोड़ खर्च किए। वहीं इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए गंभीर बीमारों के इलाज के लिए अपनी निधि से 1.1 करोड़ की मदद देकर सैकड़ों जिंदगियां बचाईं।
चौपालों पर अब एक ही चर्चा है “काम करने वाला विधायक मिला है”। मंत्री जी खुद कहते हैं “जनता की सेवा ही पूजा है”। और जनता जवाब दे रही है “आपकी सेवा ही हमारी ताकत है”। सियासी जानकार मानते हैं कि रामकेश निषाद ने अपनी “कार्य कुशलता” से तिंदवारी को न सिर्फ “चमकाया” है, बल्कि “भाजपा” के लिए इसे “अभेद्य किला” बना दिया है। “वीवीआइपी सीट पर अब मुकाबला नहीं, रामकेश वर्सेज रिकॉर्ड” है। और रिकॉर्ड खुद बोल रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
