
- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव की ‘कार्यशैली’ इन दिनों ‘जनचर्चा का केंद्र’ बनी हुई है। क्षेत्र की जनता के बीच उनकी पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में मजबूत होती जा रही है, जो केवल भाषणों तक सीमित नहीं, बल्कि सीधे जनता के दर्द से जुड़कर समाधान की पहल करता है। उनकी सक्रियता, सहजता और त्वरित हस्तक्षेप ने न सिर्फ आम जनता का भरोसा जीता है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी उन्हें एक ‘अलग पहचान’ दिलाई है।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन, पुलिस, स्वास्थ्य और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

विधायक ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जनता ने मुझे अपनी आवाज़ बनाने के लिए चुना है”। मेरा पहला और आखिरी दायित्व जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना है।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी बनती है। जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विशंभर सिंह यादव आम आदमी की पीड़ा को समझते हैं और उसे प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास करते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
