City News Uttar Pradesh
आवास योजना पर 'सरकारी ताला' : छत का 'सपना' फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?
उत्तर प्रदेश

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’: छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “हर सिर पर छत” का सपना अब “सरकारी फाइलों में दम” तोड़ता नजर आ रहा है ! प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के तहत जिन हजारों गरीब परिवारों ने अपने “घर का सपना” देखा था, वे आज भी “इंतजार की की उम्मीदों” में जीने को “मजबूर” हैं। विचारणीय यह है की क्या “यह योजना” भी “सिर्फ कागजों तक ही सीमित” रह जाएगी?

आवास योजना पर 'सरकारी ताला' : छत का 'सपना' फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

सितंबर 2024 में बड़े दावों के साथ शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 को एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन स्थिति यह है कि अभी तक आवेदनों का सत्यापन ही पूरा नहीं हो सका है। हजारों लाभार्थियों ने आवेदन कर अपनी उम्मीदें इस योजना से जोड़ ली थीं, लेकिन आज भी वे “प्रक्रिया जारी है” के जाल में फंसे हुए हैं। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता और होम लोन पर ब्याज सब्सिडी देने का प्रावधान है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक भी लाभार्थी तक पूरी तरह सहायता नहीं पहुंच पाई है।

आवास योजना पर 'सरकारी ताला' : छत का 'सपना' फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

लाभार्थियों का कहना है कि उन्होंने इस योजना के भरोसे अपने कच्चे घरों की मरम्मत तक नहीं कराई। उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही पक्का मकान मिलेगा। लेकिन हर मौसम में उन्हें खुले या जर्जर मकानों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। डूडा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच और भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। धनराशि शासन स्तर से जारी की जानी है, लेकिन यह कब तक होगी इसका कोई तय समय नहीं है। पीएम आवास योजना शहरी-2.0 “आशा से निराशा” की कहानी बनती जा रही है। सरकार के बड़े दावे और जमीनी सच्चाई के बीच की खाई साफ दिखाई दे रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एक्शन में अंकित बासू: बोले ‘बारिश’ से पहले ‘नाला’ नहीं बना तो ‘अफसरों की खैर नहीं’ !

City News Uttar Pradesh Desk

विद्युत जूनियर इंजीनियर संघ का चुनाव: विजय कौशल पांडे बनें अध्यक्ष।

City News Uttar Pradesh

बांदा कृषि महाविद्यालय स्थापना दिवस : 32 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज में गणेश महोत्सव की छटा: बाली बाल एवं सांस्कॄतिक कार्यक्रम बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा में तरल प्राण वायु देगीं जीवन दान : विधायक प्रकाश के प्रयास का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़