
- विनोद मिश्रा
बांदा। सामने आए एक “चौंकाने” वाले मामले ने “प्रशासनिक व्यवस्था की जड़ों” को “हिला”कर रख दिया है। एक ट्रक मालिक ने “सीधे तौर पर आरोप” लगाया है कि “ट्रक छोड़ने के बदले 42 हजार रुपये ऑनलाइन वसूले” गए। मामला जैसे ही “सामने आया, हड़कंप मच गया“। अब विचारणीय यह है की “क्या वाकई कार्रवाई” के नाम पर “वसूली का खेल” चल रहा है ? घटना शनिवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

भरतकूप से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक को अतर्रा में रोका गया। आरोप है कि एसडीएम राहुल द्विवेदी ने जांच के दौरान ट्रक को ओवरलोड बताते हुए सीज करने की धमकी दी। ट्रक मालिक अभयराज शुक्ला का दावा है कि चालक ने सभी वैध दस्तावेज और कांटा रसीद दिखा दी थी, लेकिन इसके बावजूद ट्रक को छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया। लेकिन समझ से परे यह है की जब कागज पूरे थे, तो फिर ‘डील’ की नौबत क्यों आई?

आरोप है कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने ट्रक सीज होने पर करीब डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का डर दिखाया। समझौता करने की सलाह दी। यहीं से मामला और गंभीर हो जाता है। क्या यह दबाव बनाकर वसूली का तरीका था? सबसे सनसनीखेज आरोप यह है कि नकद न होने पर ऑनलाइन भुगतान कराया गया। एक स्कैनर दिया गया, जो कथित रूप से ललित सिंह के नाम से था, और उसी पर 42 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए। भुगतान होते ही ट्रक को छोड़ दिया गया। हालांकि एसडीएम राहुल द्विवेदी ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। गंभीर तथ्य यह है की एक तरफ ट्रक मालिक का सीधा आरोप, दूसरी तरफ अधिकारी का साफ इंकार ‘ऐसे में सच्चाई क्या’ है? इसके चलते यह मामला पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता से जुड़ गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
