26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
शिक्षा विभाग का 'अल्टीमेटम': समय पर कोर्स नहीं तो 'शिक्षकों' को मिलेगी 'सज़ा'
उत्तर प्रदेश

शिक्षा विभाग का ‘अल्टीमेटम’: समय पर कोर्स नहीं तो ‘शिक्षकों’ को मिलेगी ‘सज़ा’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड मंडल के परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षक मनमर्जी से पढ़ाई नहीं करा पाएंगे। पढ़ाई में लचर रवैये और “बिना शिड्यूल” प्रणाली पर अब शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश के बाद सभी स्कूलों को सख्त अल्टीमेटम दे दिया गया है “कोर्स समय पर पूरा करो, वरना चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं !”

शिक्षा विभाग का 'अल्टीमेटम': समय पर कोर्स नहीं तो 'शिक्षकों' को मिलेगी 'सज़ा'

बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा जिले के कुल 4788 परिषदीय विद्यालयों में 4,13,674 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से अकेले बांदा के 1725 स्कूलों में 1,62,399 बच्चे नामांकित हैं। \चित्रकूट के 1256 स्कूलों में 1,04,705, हमीरपुर के 967 स्कूलों में 75,379 और महोबा के 840 स्कूलों में 71,191 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन ज़मीनी हकीकत ये है कि इन स्कूलों में अधिकांश जगह पढ़ाई का कोई निर्धारित शिड्यूल ही नहीं है।

शिक्षा विभाग का 'अल्टीमेटम': समय पर कोर्स नहीं तो 'शिक्षकों' को मिलेगी 'सज़ा'

अक्सर देखा गया है कि प्रार्थना सभा के बाद शिक्षक कई कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाना शुरू कर देते हैं। किसी भी कक्षा का कोई निश्चित पीरियड नहीं होता, न ही शिक्षकों को “कालांश” से कोई मतलब होता है। परिणामस्वरूप कोर्स पीछे छूट जाता है और जब परीक्षा नजदीक आती है, तब हड़बड़ी में कोर्स पूरा करवाया जाता है। ऐसे में बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है।

शिक्षा विभाग का 'अल्टीमेटम': समय पर कोर्स नहीं तो 'शिक्षकों' को मिलेगी 'सज़ा'

शिक्षा विभाग ने पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत स्कूल समय के दौरान रोज़ 30 मिनट का रेमेडियल (उपचारात्मक) क्लास होगा। छात्रों की कमजोरियों को दूर करने के लिए इस क्लास को अनिवार्य किया गया है। खेलकूद, कला और अन्य गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षण का समग्र रुटीन तय किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्राप्त आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी परिषदीय विद्यालयों को इस शैक्षणिक सत्र में कोर्स निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो उन विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल

City News Uttar Pradesh

यूपी का पहला ‘स्काई ग्लास ब्रिज’ नहीं करायेगा यमलोक सैर: ‘सुरक्षा की मुहर !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनेंगे सोलर पार्क: होगा गुलजार

City News Uttar Pradesh

Banda- जिला पंचायत सदस्य पर दुष्कर्म का आरोप लागाने वाली महिला पर गंभीर धारओं में मुकदमा दर्ज…

सीएम का दौरा : बाढ़ प्रभावित गांवों का किया हवाई सर्वेक्षण,बोले- जनहानि पर चार लाख, घर गिरने पर मिलेगा आवास …

City News Uttar Pradesh

अरछा बरेठी गांव का ‘अस्तित्व’ खतरे में: हर साल ‘बाढ़’ से सैकड़ों लोग ‘बेघर’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़