28.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल
उत्तर प्रदेश

झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा निवासी गौरव महार अपने परिवार के साथ प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे। उनके साथ नीलम वर्मा (45), रिया वर्मा (20) और प्रियांशु वर्मा (21) भी कार में सवार थे। जब वे वंशी पुरवा के पास पहुंचे, तभी कार अचानक खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

झपकी बनी मौत: महाकुंभ से लौटते समय कार खड़े ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, तीन घायल

इस भीषण हादसे में चालक प्रियांशु वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम, रिया और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बबेरू सीएचसी पहुंचाया।  वहां से नीलम वर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गई। हालांकि, पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम और अन्य अधिकारी लगाएंगे झाड़ू : दो घंटे करेंगे मशक्कत ! …

City News Uttar Pradesh

नन्हे वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान: राष्ट्रीय आविष्कार क्विज में ‘ज्ञान’ का कमाल

City News Uttar Pradesh

नरैनी सीएचसी प्राण वायु का नहीं धड़क रहा दिल : कम पड़ गया बिल !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण: वीरों को किया नमन

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

पृथक बुंदेलखंड के लिए ‘गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा’ : दो अगस्त को ‘कामतानाथ’ पर होगा समापन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़