
- विनोद मिश्रा
बांदा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम जे. रीभा ने बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल 400 एमजी की टैबलेट खिलाई।

जिलाधिकारी ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, कुपोषण, कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र और शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता का पालन करने और संतुलित आहार ग्रहण करने की अपील की।

अधिकारियों और स्कूल प्रशासन ने इस अवसर पर बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. अजय, डीपीएम कुशल यादव, डीईआईसी मैनेजर वीरेंद्र प्रताप सहित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
