24.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दिव्यांग ठेकेदार का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग ठेकेदार का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता

  • विनोद मिश्रा

बांदा। छेड़खानी के आरोप में पीटने के बाद लापता दिव्यांग ठेकेदार का शव गांव बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के फंदे से पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने बताया किशोरी के घर के लोगों ने उलाहना देने के साथ डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बाद में उसे करीब 18 फिट ऊपर लटका दिया है। जबकि वह रात भर उसे खोजते रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दिव्यांग ठेकेदार का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, छेड़छाड़ को लेकर पिटाई के बाद से था लापता
Divyang contractor’s body found hanging on a tree, was missing after beating for molestation

बिसंडा कस्बा के ग्राम बनईपुर निवासी देवराज का 24 वर्षीय पुत्र दिव्यांग सुशील दिल्ली में मकान बनवाने की ठेकेदारी करता था। वहां से चार माह पहले वह लौटकर घर आया था। रविवार रात करीब आठ बजे वह हमेशा की तरह घर से खाना खाने के बाद पिता की किराने की दुकान में लेटने जाने को कहकर निकला। इसके बाद वह लापता हो गया। ठेकेदार के मंझले भाई आशाराम व अन्य स्वजन के मुताबिक रात करीब नौ बजे गांव के एक परिवार के लोग घर उलाहना देने आए थे और ठेकेदार सुशील पर नाबालिग बेटी से छेड़खानी का आरोप लगा रहे थे। उन लोगों ने सुशील की पिटाई भी की थी। वह पूरी रात सुशील को खोजते रहे और सुबह गांव के बाहर गौतमपुर नाले के पास बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आंख और चेहरे पर चोंट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

बताया कि एक वर्ष पहले सड़क हादसे के बाद वह बाएं पैर से दिव्यांग हो गया था। इससे पेड़ पर चढ़कर उसका आत्महत्या करना मुमकिन नहीं है। डंडे से पीटकर हत्या करने के बाद उसका शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। वह भाई चार भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। थाना प्रभारी कृपाशंकर मिश्रा ने बताया कि अभी मामला खुदकुशी करने का लग रहा है। फील्ड यूनिट से घटनास्थल की जांच कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद सिंह की चाहत : अनूठा होगा अबकी पंद्रह अगस्त …

बांदा में ट्रैफिक व्यवस्था रसातल में पहुंची : ई-रिक्शा चालक हो गये हैं बेलगाम

City News Uttar Pradesh

सांप्रायिक सौहार्द का नजारा: मंदिरों में देवीगीत, मस्जिदों में तरावीह की तकबीर

औलाद नहीं है तो क्या हुआ ? बकरी के बच्चों का मनाया जन्मदिन, केक काटा व पूरे मोहल्ले को दी दावत, डीजे की धुन पर थिरके लोग

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के ‘इस्तीफे’ आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की ‘रणनीति’ पर उठे सवाल

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी पर पुल टूटा: बड़ा हादसा बचा, आवागमन रुका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़