City News Uttar Pradesh
अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू
उत्तर प्रदेश

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने पालिका क्षेत्र के वार्डों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय पहल शुरू कर दी है। उनकी मंशा है कि बूथों की जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंपी जाए, जो न केवल पार्टी के लिए प्रतिबद्ध हों, बल्कि जनता के साथ भी संवाद स्थापित कर सकें।

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

इसी क्रम में अंकित गुप्ता बासू नगर के स्वराज कॉलोनी के सेक्टर क्रमांक 40, 41, 42, 45, 46, 47, और 48 में आयोजित बूथ समिति चुनाव बैठक में शामिल हुए। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ गहन मंथन और विचार-विमर्श किया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

बैठक में चुनाव प्रभारी लोकदत्त, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, और सेक्टर संयोजक प्रमोद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने बूथ स्तर पर संगठन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। अंकित गुप्ता ने कहा कि बूथ संगठन किसी भी चुनावी सफलता की आधारशिला होता है। उन्होंने कहा कि सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की नींव को मजबूत बना सकते हैं।

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

बूथ समितियों की संरचना और कार्यप्रणाली पर सुझाव देते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और क्षेत्र की जनता से जुड़ने की सलाह दी। अंकित गुप्ता ने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल पार्टी की मजबूती बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जांच में मिली गड़बड़ी: सीडीओ के निर्देश पर वीडीओ हुआ निलंबित

फीवर नें जिला अस्पताल को किया फेल : ट्रामा सेंटर भी हाउस फुल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत की दहाड़: ‘फुटबॉल’ में ‘फंसी’ जनता को दिलायें निजात

City News Uttar Pradesh Desk

बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और साले भगोड़ा घोषित, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं हो रहे थे कोर्ट में पेश

भाजपा का चुनावी एक्स-रे: सर्वे की ‘कसौटी’ पर भाजपा विधायक, नाकामी पर ‘कटेगा’ टिकट

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़