City News Uttar Pradesh
नेशनल हाईवे पर मिला महिला का निर्वस्त्र शव: सिर कूंचकर की गई हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर मिला महिला का निर्वस्त्र शव: सिर कूंचकर की गई हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी हाईवे किनारे एक महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला, जिसकी सिर कूचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। महिला की शिनाख्त न होने से शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मुरेड़ी गांव में स्थित मां दुर्गा क्रशर के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार को महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मटौंध थाना प्रभारी अर्जुन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी भी पहुंच गईं।

नेशनल हाईवे पर मिला महिला का निर्वस्त्र शव: सिर कूंचकर की गई हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Woman’s naked body found on National Highway: Murder by beheading, forensic team collects evidence

निर्वस्त्र शव को पुलिस ने कपड़े से ढका। करीब 35 वर्षीय महिला की शव कूच कर हत्या की गई थी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वायड कुछ दूरी पर घूम पर लौट आया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई है।

नेशनल हाईवे पर मिला महिला का निर्वस्त्र शव: सिर कूंचकर की गई हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Woman’s naked body found on National Highway: Murder by beheading, forensic team collects evidence

एएसपी ने बताया कि महिला का दाहिने हाथ का अंगूठा नहीं है। उसके हाथ में राम, ओम और अजय गोदा है। एएसपी ने कहा कि मौका-ए-वारदात के हालात दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पहली बार मॉस्क लगाकर चुनाव कराएंगे कर्मचारी …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक सपा नेता बृजेश प्रजापति नें पार्टी से दिया इस्तीफा: अखिलेश पर कसे तंज

City News Uttar Pradesh

खेत तालाब योजना बन गई “मुंगेरी लाल का हसीन सपना” ! आयुक्त के निर्देश हो रहे ढ़ेर ?

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव की ‘दिलदारी’ हुई चर्चित: कालिंजर में रोडवेज हेतु ‘पांच बीघा भूमि’ कर दी ‘दान’

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध खनन का इतिहास : चित्रकूट जिले में पट्टा और खनन का चमत्कार बांदा में !

सीएम योगी नें वीर रस में दिया चुनावी भाषण: विपक्ष सहित पाक पर भी दागे शब्द बम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़