City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उसके परिवार पर ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा उर्फ़ आतिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद ईडी की टीम अब मुख्तार अंसारी को अपनी कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ करने की तैयारी में है। ईडी की टीम ने इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।


ईडी की टीम ने प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट से मुख्तार अंसारी का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है। इस प्रोडक्शन वारंट को मंगलवार को बांदा जेल में तामील कराया जा सकता है। ईडी की अर्जी पर जारी हुए प्रोडक्शन वारंट पर मुख्तार अंसारी को 15 दिसंबर को प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुख्तार अंसारी को सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच बांदा से प्रयागराज लाया जाएगा।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं मुश्किलें, हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी ईडी
Money laundering case of Bahubali Mukhtar Ansari increased, ED will interrogate him in custody

– बयानों को कराया जाएगा क्रॉस चेक

उम्मीद जताई जा रही है कि 15 दिसंबर को जब मुख्तार अंसारी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा, उसके बाद ईडी की टीम उसको अपनी कस्टडी मे लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। ईडी की तरफ से कोर्ट में यह दलील दी जाएगी की विधायक बेटे अब्बास अंसारी, साले सरजील रजा और सांसद भाई अफजाल अंसारी समेत परिवार के दूसरे सदस्यों और कंपनी से जुड़े लोगों के बयान से सामने आई जानकारियों को वेरीफाई कराया जाना है और उसे क्रॉस चेक किया जाना है. ऐसे में मुख्तार अंसारी को कस्टडी में लेकर उससे पूछताछ किया जाना बेहद जरूरी है।

– 14 दिन के लए मांगी जाएगी कस्टडी

हालांकि ईडी की टीम पिछले साल नवंबर महीने में भी बांदा जेल जाकर मुख्तार अंसारी का बयान दर्ज कर चुकी है। ईडी के सूत्रों का दावा है कि पहली बार में 14 दिनों के लिए मुख्तार अंसारी की कस्टडी मांगी जाएगी। बाहुबली मुख्तार अंसारी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए ईडी चार्जशीट दाखिल किए जाने को भी आधार बनाएंगी। ईडी ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ पिछले साल मार्च महीने में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी अब तक मुख्तार के परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिसमें उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा का नाम शामिल है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बबेरू को मिली रोडवेज वस स्टाप की सौगात, खर्च होगें साढ़े छह करोड़।

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम कड़े तेवर में, ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने को गर्जी जेसीबी, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया सोलह करोड़ का तोहफा : सिंह वाहिनी पंप कैनाल को मिली स्वीकृति

City News Uttar Pradesh

पत्नी से हुआ झगड़ा : नाराज पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

पंचायत चुनाव : नतीजों से भाजपा तय करेगी 2022 का रोडमैप, विधायकों-सांसदों का तय होगा भविष्य …

विधानसभा चुनाव की “आहट” डीएम अनुराग द्वारा समीक्षाओं की “तड़तड़ाहट” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़