- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के बबेरू तहसील कस्बे में लंबे समय से चल रही रोडवेज बस अड्डे की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। क्षेत्रवासियों की मांग पर अब इसके लिए पुरानी तहसील में बस अड्डा बनाने की अनुमति मिल गई है। इसके निर्माण में करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से पहली किस्त डेढ़ करोड़ रुपये जारी कर दी गई है। इससे बस अड्डे का निर्माण शुरू हो सके।
![]()
करीब एक दशक पहले तक बबेरू-लखनऊ-कानपुर-इलाहाबाद आने-जाने के लिए गिनी चुनी बसें चलती थीं। इसके लिए बबेरू के व्यापारियों, अराजनीतिक संगठनों ने रोडवेज बस अड्डे के लिए आंदोलन कर स्थापित किए जाने के लिए मांग शुरू की थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो पार्टी नेताओं का प्रयास रंग लाया। मुख्यमंत्री ने बस अड्डे के प्रस्ताव पर छह करोड़ 44 लाख स्वीकृत कर डेढ़ करोड़ की स्वीकृति दी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है।
![]()
बबेरू में बनने वाले रोडवेज बस अड्डे में भवन के साथ ही महिला व पुरुष यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही यात्री शेड, पीने का पानी, शौचालय, गाड़ियों की पार्किंग व प्लेटफार्म आदि निर्माण भी होगा। निर्माण स्थल पुरानी तहसील को गिराने का काम किया जा रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परमानंद नें बताया की शासन की ओर से बबेरू में रोडवेज बस अड्डे के लिए धनराशि जारी की गई है। जल्द ही काम शुरू कराकर बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
