31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बहुचर्चित यौन शोषण कांड, संख्या बढ़ती जा रही हे भगवान…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बच्चों के यौन शोषण के देश में बहुचर्चित मामले में शोषण के शिकार की संख्या भगवान हनूमाम की पूछ की तरह बढ़ती जा रही हैं। सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन के यौन उत्पीड़न के शिकार हुए बच्चों को सीबीआई द्वारा अदालत में पेश करने और उनके बयान कलमबंद कराने का सिलसिला एक विराम के बाद दो दिनों तक लगतार जारी रहा। सीबीआई ने दो दिनों में यहां 8 बच्चों को सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालत में पेश कर धारा 164 सीआरपीसी के बयान दिलवाए हैं।


आरोपी रामभवन और उसकी पत्नी को सह आरोपी के रूप में सीबीआई गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दोनों न्यायिक अभिरक्षा में हैं। सीबीआई चित्रकूट जनपद से तीन बालकों को अपने वाहन में यहां कोर्ट परिसर लाई । उनके बयान दर्ज कराने के बाद वापस ले गई। दूसरे दिन भी पांच बच्चों को सीबीआई ने सिविल जज के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए।


सीबीआई के उपाधीक्षक और इस केस के विवेचक अमित कुमार दोनों ही दिन अपनी टीम की अगुवाई करते रहे। कानून के जानकार विवेचना में कोई ऐसी चूक नहीं करना चाहते जिसका लाभ आरोपियों को मिले। बच्चों को कोर्ट में पेश करने लाते समय सीबीआई पूरी तरह पर्दे में रखती है। कुछ मीडिया कर्मी ने फोटो लेना चाहा तो रोक दिया। बयान दर्ज कराने के बाद सीबीआई टीम वापस चित्रकूट लौट गई। सीबीआई अभी और बच्चों को लाकर कोर्ट में बयान दिलाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में लल्ले गुरू की ‘सियासत’ फंसी ‘दो पाटों’ के बीच ? तमन्ना दिल में ‘घुट’ गई ?

City News Uttar Pradesh Desk

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा ‘राज’

डीएम अनुराग प्रयास से दूर हो रहा बांदा का सूखाः जलशक्ति निदेशक

City News Uttar Pradesh

बीमा के 50 लाख पाने के लिए महिला की कराई हत्या, पति-ससुर भी साजिश में शामिल

दिनदहाड़े लूट की फिल्मी पटकथा: फर्जी पुलिस बनकर महिला को बनाया शिकार, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़