
- विनोद मिश्रा
बांदा। राजनीति के ‘शोर और सत्ता’ की चमक के बीच ‘एक नेता अगर जनता से दिल’ से जुड़ जाए, तो वह सिर्फ मंत्री नहीं ‘जनसेवक’ बन जाता है। यही तस्वीर मंगल वार को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कुरसेजा धाम मेला परिसर में देखने को मिली, जब जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपने सादगीपूर्ण और मिलनसार अंदाज से लोगों के दिलों को जीत लिया।

कुरसेजा धाम का पारंपरिक मेला हर साल की तरह इस बार भी धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का केंद्र बना, लेकिन इस बार माहौल कुछ खास था। कारण ‘राज्य मंत्री रामकेश निषाद का आगमन’। जैसे ही वे पहुंचे, स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों और दुकानदारों ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। माहौल में श्रद्धा, अपनापन और राजनीतिक सौहार्द का अनोखा संगम दिखाई दिया।

मंत्री ने सबसे पहले कुरसेजा धाम मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन किया। महंत परमेश्वर दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा “मेला केवल उत्सव नहीं, यह हमारी संस्कृति और समाज का आईना” है। यहां लोगों से मिलना, उनका सुख-दुख साझा करना ही असली राजनीति है।

पूजन के बाद मंत्री ने मेला परिसर में भ्रमण किया। उन्होंने दुकानदारों से बिक्री की जानकारी ली, बच्चों से बातचीत की और बुजुर्गों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जाना। बिना किसी औपचारिकता और प्रोटोकॉल के वह भीड़ में घुल-मिल गए। रामकेश निषाद ने कहा कि कुरसेजा धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान है। उन्होंने घोषणा की कि इस धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
