24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता खुदकुशी कारण
उत्तर प्रदेश

युवती का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, छोटी बहन की शादी की बात चलने से रहती थी गुमसुम

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चेहरा व हाथ झुलसने से शादी न होने की आत्मग्लानि को लेकर युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। स्वजन ने बताया कि छोटी बेटी की शादी की बात चलने से वह कुंठित रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थाना के ग्राम पेस्टा निवासी रामभवन पाल की 19 वर्षीय पुत्री मिथिला शनिवार दोपहर घर में सूना मौका पाकर कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर रस्सी के फंदे से लटक गई। देरशाम मां बिट्टन व छोटी बहन विमला खेत से घर आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उनके आवाज देने पर उसने कोई उत्तर नहीं दिया। इससे स्वजन ने छप्पर हटाकर अंदर देखा तो वह धन्नी में फंदे से लटकी मिली। छप्पर के रास्ते अंदर पहुंचे स्वजन ने आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी।

युवती का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, छोटी बहन की शादी की बात चलने से रहती थी गुमसुम
The dead body of the girl was found hanging from the noose in the room, she used to remain silent due to the talk of her younger sister’s marriage.

स्वजन की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल देखा। पिता ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सभी लोग खेत गए थे। करीब छह माह पहले गैस चूल्हे में खाना बनाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई थी। जिसमें बेटी का चेहरा व हाथ झुलस गए थे। तब से उसका उपचार चल रहा है। छोटी बहन विमला की शादी के लिए चार-पांच दिन पहले लड़के के घर के लोग देखने आए थे। इसके बाद से वह गुमशुम रहती रही है। उसके झुलसे होने व छोटी बहन की शादी की बात चलने से आत्मग्लानि के कारण उसने खुदकुशी कर ली है। वह तीन बहनों में बड़ी थी। एक भाई शशि कुमार है। पिता के कृषि कार्य करने व मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण होता है।  थाना निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का सिद्ध पीठ पाथा देवी के विकास पर जोर : दर्शन कर चढ़ाया घंटा

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, गर्मी के साथ दिनोदिन तेज हो रही चुनावी सरगर्मी …

दहेज लोभियों की अग्रिम जमानत अर्जी हुई खारिज

City News Uttar Pradesh

प्रधान द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल

City News Uttar Pradesh

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में अवैध खनन का “धमाल”: योगी सरकार बदनाम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़