City News Uttar Pradesh
बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल
उत्तर प्रदेश

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सुर्खियों में रहने वाली आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भी राममय हो गई हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल
Banda DM Durga Shakti became Rammay: became famous again, pictures went viral

इसी के तहत बांदा में भी रथ और कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें बांदा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भी भाग लिया। वह हाथ में कलश लिए नजर आईं। यह आयोजन रामलीला मैदान में किया गया। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। मगर इस पूरे आयोजन में आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल अनोखे अंदाज में नजर आई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को राम भक्तों ने कलश भेंट किया। डीएम ने अपने हाथों में कलश लिया और वह राम भक्तों के साथ ही हाथ में कलश लिये यात्रा में चलती रहीं।

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल
Banda DM Durga Shakti became Rammay: became famous again, pictures went viral

यह भी बता दूँ राम मंदिर उत्सव को देखते हुए यूपी में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान में भी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने संकट मोचन मंदिर में स्वयं हाथों में झाड़ू लिए सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के साथ मंदिर में सफाई करती नजर आईं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब का अंधेर : एक इंच जमीन नहीं फिर भी पा रहे हैं किसान सम्मान निधि

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का फिर चला चाबुक : पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

महा पर्व मनाने से मतदाता सूची नें बहुतों को किया बाहर, लगभग 58 प्रतिशत मतदान

City News Uttar Pradesh

पचहत्तर हजार तक बिक रहा दुंबा, 1.20 लाख में तोतापुरी, बकरा मंडी में रौनक

City News Uttar Pradesh

यूजीसी के खिलाफ क्षत्रिय महासभा की ‘हुंकार’ : लोकतांत्रिक ‘संघर्ष’ की ‘चेतावनी’

City News Uttar Pradesh

कोविड का कहर : डीएम आनंद नें किया गणेश महोत्सव पर बाखबर …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़