24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए 22 अवैध असलहे, दो गिरफ्तार, गांव में चल रहर था निर्माण
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए 22 अवैध असलहे, दो गिरफ्तार, गांव में चल रहर था निर्माण

 

हमीरपुर। बिंवार पुलिस ने सूचना मिलने पर सोमवार रात लरौंद गांव में छापेमारी कर 22 अवैध असलहे व इन्हें बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही अवैध असलाह बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी ने वार्ता कर इन असलहों का विधानसभा चुनाव प्रभावित करने में प्रयोग किए जाने की आशंका जताई है।

हमीरपुर : पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किए 22 अवैध असलहे, दो गिरफ्तार, गांव में चल रहर था निर्माण
Hamirpur: Police raided and recovered 22 illegal weapons, two arrested, construction was going on in the village

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में सोमवार रात बिंवार पुलिस ने क्षेत्र के लरौंद गांव में असलाह बनाए जाने की सूचना पर वहां छापेमारी की। जहां आबादी से दूर खेतों में दो लोगों को असलाह बनाते गिरफ्तार किया गया। जिनमें गांव निवासी देवीदीन पुत्र मंगी व मुकेश सिंह पुत्र मुन्ना सिंह शामिल हैं। इनके कब्जे से 22 बने अधबने अवैध असलहे के साथ असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए गए। जिसमें 16 तमंचे 315 बोर, तीन तमंचा 12 बोर, एक रिवाल्वर छह राउंड व दो अर्धनिर्मित तमंचों के साथ एक-एक खाली कारतूस 12 व 15 बोर के अलावा एक इलेक्ट्रानिक लाइट पुलिस ने कब्जे में लिए। आरोपितों को आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
अवैध असलाह बरामद करने वाली टीम : अवैध असलाह बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में असलहे व उपकरण बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बिंवार दुर्ग विजय सिंह, एसआइ राकेश कुमार द्विवेदी, हेड कांस्टेबिल मुरलीधर, भानुप्रताप, रणविजय सिंह, कांस्टेबिल प्रसुन्न पांडेय, श्रवण कुमार, मोहम्मद मोबीन, अंकित कुमार व रोहित गुप्ता शामिल रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग के निर्देश : विद्यालयों के आस-पास बसों व अवैध वाहनों की न हो पार्किंग

City News Uttar Pradesh

महिला हिंसा और दहेज उत्पीड़न पर कड़ा रुख: अधिकारीयों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

City News Uttar Pradesh

शिक्षा विभाग का ‘अल्टीमेटम’: समय पर कोर्स नहीं तो ‘शिक्षकों’ को मिलेगी ‘सज़ा’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा सदर विधान सभा में सडकों का बिछेगा जाल

दुस्साहस : विवाद निपटाने गई पुलिस पर हमला, 39 गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़