25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा
उत्तर प्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग पहुंचकर कालिंजर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले कालिंजर महोत्सव को राजकीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की।

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा
On the occasion of Kartik Purnima, the Chief Minister gave the status of state fair to the Kalinjar fair.

कालिंजर दुर्ग समेत बुंदेलखंड के सभी दुर्गों को आपस में जोड़कर उनका जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की। पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि कालिंजर दुर्ग में होटल आदि स्थापित करा कर पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाएं। ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके।

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा
On the occasion of Kartik Purnima, the Chief Minister gave the status of state fair to the Kalinjar fair.

मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। इसके बाद उन्होंने कालिंजर दुर्ग के इतिहास का उल्लेख किया। कहा कि यह धरती ऋषि मुनियों की है। यह परिक्षेत्र भगवान राम के वनवास काल का भी अभिन्न अंग रहा है। अनेक ऋषि-मुनियों ने यहां पर तपस्या की है। इस दुर्ग की बेटी वीरांगना दुर्गावती को कौन भुला सकता है। हमारी सरकार ने भी वीरांगना दुर्गावती के नाम पर इस जिले में स्थापित मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया है।

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा
On the occasion of Kartik Purnima, the Chief Minister gave the status of state fair to the Kalinjar fair.

इस दुर्ग का चंदेल कालीन राजाओं ने निर्माण कराया था और शेरशाह सूरी जिसने हुमायूं को खदेड़ दिया था। उसने भी कालिंजर दुर्ग पर आक्रमण किया था लेकिन युद्ध के दौरान घायल हुआ और इसी दुर्ग में उसकी मौत हो गई। इसी दुर्ग में भगवान नीलकंठेश्वर का मंदिर है। आदिकाल से भगवान भोलेनाथ की हम लोग पूजा करते हैं। ऐसे धार्मिक ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल की अब उपेक्षा नहीं होगी। इसका भरपूर विकास किया जाएगा। पर्यटन विभाग इसमें होटल आदि की व्यवस्था कराएं और स्थानीय युवकों को गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाए।

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा
On the occasion of Kartik Purnima, the Chief Minister gave the status of state fair to the Kalinjar fair.

कहा कि जो बुंदेलखंड पानी के लिए तरसता था अब वहां हर घर जल परियोजना से माताओं बहनों की समस्या का समाधान होगा। साथ ही इसी क्षेत्र से जुड़े चित्रकूट में बन रहे सैन्य कारीडोर में बनने वाली तोपे जब गरजेंगी तो पाकिस्तान भी कांप उठेगा। प्रदेश की राजधानी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 35 लाख करोड़ों का निवेश किया गया है। इसमें बुंदेलखंड के लिए साढ़े चार लाख करोड़ निवेश किए गए हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा
On the occasion of Kartik Purnima, the Chief Minister gave the status of state fair to the Kalinjar fair.

इससे जब यहां उद्योग लगेंगे तो युवाओं को बाहर रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर उन्होंने कई लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र सौंपा और 302 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया। इसअवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव, राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व सांसद भैरो मिश्रा,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि भी उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन नें संभाला कार्यभार : अपनी प्रशासनिक कुशलता का दिया संकेत

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्या पर महानिदेशक का चाबुक: बैठक से काटी थी कन्नी

City News Uttar Pradesh

दर्घटना: ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो खंती में पलटी, दो डॉक्टर भाइयों समेत नौ श्रद्धालु घायल

Banda : डीएम आनन्द का प्रहार, दो खदानों के पट्टाधारकों पर 14 करोड़ की आरसी जारी, किया ब्लैक लिस्टेड…

City News Uttar Pradesh

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी अभिनंदन ने ग्रामीणों से लिया फीडबैक

City News Uttar Pradesh

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़