City News Uttar Pradesh
भाजपा का जनाक्रोश या 'फोटो शो'? कार्यक्रम 'भाषण बाजी' में सिमटा, 'ठंडा' पड़ा आक्रोश
उत्तर प्रदेश

भाजपा का जनाक्रोश या ‘फोटो शो’? कार्यक्रम ‘भाषण बाजी’ में सिमटा, ‘ठंडा’ पड़ा आक्रोश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के “समर्थन” में आयोजित “भाजपा का जनाक्रोश” कार्यक्रम अब “खुद प्रश्नों के घेरे” में आ गया है ! “मंच” से जहां “विपक्ष पर तीखे हमले और राजनीतिक गर्मी” देखने को मिली, वहीं “जमीनी हकीकत” ने इस पूरे आयोजन की “पोल खोल” दी। जिस जनाक्रोश यात्रा को शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा था, वह महज “फोटो सेशन” बनकर रह गई।

भाजपा का जनाक्रोश या 'फोटो शो'? कार्यक्रम 'भाषण बाजी' में सिमटा, 'ठंडा' पड़ा आक्रोशकार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मौजूद रहीं। उन्होंने मंच से कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस पर “जोरदार हमला” बोलते हुए आरोप लगाया कि इन दलों ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के “ऐतिहासिक अवसर का विरोध कर देश की आधी आबादी के साथ” अन्याय “किया है। उनके भाषण में “आक्रामकता और राजनीतिक धार साफ नजर” आई।

भाजपा का जनाक्रोश या 'फोटो शो'? कार्यक्रम 'भाषण बाजी' में सिमटा, 'ठंडा' पड़ा आक्रोशलेकिन जैसे ही मंच से उतरकर “जनाक्रोश यात्रा की बारी” आई, पूरा “जोश ठंडा” पड़ता दिखा। यात्रा की शुरुआत तो हुई, लेकिन कुछ ही दूरी करीब 500 मीटर पर जाकर जीआईसी मैदान में रुक गई। वहां “नेताओं और कार्यकर्ताओं” ने “फोटो खिंचवाई”। कार्यक्रम की “औपचारिकता” पूरी कर ली। स्थानीय लोगों के बीच यह “प्रश्न गूंजने” लगा कि “क्या यही जनाक्रोश” था ? जिस यात्रा को जनता के बीच “संदेश पहुंचाने का माध्यम” बताया जा रहा था, वह “बिना प्रभाव छोड़े ही खत्म” हो गई।

भाजपा का जनाक्रोश या 'फोटो शो'? कार्यक्रम 'भाषण बाजी' में सिमटा, 'ठंडा' पड़ा आक्रोश“भीषण गर्मी और तेज धूप” को कार्यक्रम की “धीमी गति” का कारण बताया जा रहा है, लेकिन “राजनीतिक हलकों में इसे संगठनात्मक कमजोरी और जमीनी पकड़ की कमी” के तौर पर देखा जा रहा है। लोगो का मानना है कि “केवल मंचीय बयानबाज़ी” से जनसमर्थन नहीं बनता, इसके लिए “सड़कों पर उतरकर मजबूत उपस्थिति” जरूरी होती है जो “इस कार्यक्रम में नजर नहीं” आई।

भाजपा का जनाक्रोश या 'फोटो शो'? कार्यक्रम 'भाषण बाजी' में सिमटा, 'ठंडा' पड़ा आक्रोशकार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मालती बासू, वंदना गुप्ता, विनोद जैन, जागृति वर्मा, अर्चना शुक्ला, मुन्नी गुप्ता, मंजू देवी, रूपा चौहान, रीता गुप्ता, अनीता शुक्ला, रंजना श्रीवास्तव, रूपा सिंह चौहान, आनंदी साहू, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, अमित सेठ भोलू, मोहित गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती ने रचा इतिहास: लोकसंस्कृति को सहेजने का अनूठा प्रयास

City News Uttar Pradesh

यूपी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर खड़े क‍िए सवाल, कहा-बिगड़ते हालात का  संज्ञान लें राज्यपाल …

शंकर सिंह की आरटीओ पद पर ‘पदोन्नति’: साहित्य, सेवा और समर्पण की बने ‘मिसाल’

गणेश प्रतिमाओं का अश्रुपूर्ण नेत्रों से केन में विसर्जन के साथ महोत्सव समाप्त

City News Uttar Pradesh

Banda : दबंगों की दबंगई: बंधक बनाकर पीटा, किया लहूलुहान !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़