City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- चित्रकूट मंडल : रोडवेज बसों में गूंजेगी महानायक अभिताभ बच्चन की आवाज !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर छेड़े गए अभियान के तहत अब रोडवेज बसों में प्री रिकॉर्डेड ऑडियो की गूंज यात्रियों को सुनाई देगी। सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन की आवाज से यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। अब तक लगभग 90 बसों में प्री-रिकॉर्डेड ऑडियो सिस्टम लगाया जा चुका है। अन्य बसों में इसे लगाने का काम चल रहा है।
यात्रियों को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन की बसों में प्री-रिकॉर्डेड ऑडियो सिस्टम लगाने के निर्देश हाल ही में प्रदेश सरकार ने आदेश दिया था। चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र की 402 बसें प्री-रिकॉर्डेड ऑडियो सिस्टम लगाने के लिए चिन्हित की गई हैं। रोडवेज ने निविदा के बाद कंपनी को मंडल भर के लिए 402 सिस्टम भेजने का आर्डर दिया था। इनमें बांदा डिपो में सर्वाधिक 129, महोबा में 120, राठ में 90 और हमीरपुर डिपो की 63 बसें शामिल हैं। कंपनी ने बसों में लगने वाले 90 आडियो सिस्टम उपलब्ध कराए हैं। अनाउंसमेंट सिस्टम बस के अंदर लगाए जाएंगे। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में जब तक दवाई नहीं तब तक कोई ढिलाई नहीं जैसे संदेश सुनाई देंगे। चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र सेवा प्रबंधक (एसएम) केपी सिंह ने बताया कि कंपनी में फिलहाल 90 सिस्टम उपलब्ध कराए हैं। बसों में अडियो सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है।

– आडियो सिस्टम लगाने में लापरवाही पर जताई नारजगी

प्रदेश सरकार ने कोरोना से जागरूकता के लिए बसों में अनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का आदेश दिया था। चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र में अधिकारियों ने निविदा के बाद कंपनी को मंडल भर के लिए 402 साउंड सिस्टम भेजने का आर्डर दिया था। बसों में प्री-रिकार्डेड साउंड सिस्टम लगाने में लापरवाही पर मुख्यालय के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा ने नाराजगी जताते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक से जवाब तलब किया। कहा है कि सभी बसों में पहली जनवरी तक साउंड सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। निर्धारित तिथि के बाद भी बसों में आडियो सिस्टम न लगाए जाने से उच्च प्रबंधन ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। बसों में आडियो सिस्टम न लगाए जाने के संबंध में तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न दिया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

बांदा में ‘मौत’ का ‘जहरीला कुआं’: झटक रहा जान, दो किसानों की मौत

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : कभी धूप कभी छांव, मौसम का बदलता रुख,क्या खिलायेगा गुल ! …

इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव: सभी 10 सीटें जीतने का शिवपाल यादव ने किया दावा

City News Uttar Pradesh

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे” ।

City News Uttar Pradesh

Banda : ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, परिवार में मातम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़