- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें ग्रामीणों का स्वपन्न साकार कर दिया है। दस वर्षों से सिसक रही सड़क अब चमकेगी और दमकेगी। जीहां, जिले की यह सड़क है तिंदवारी विधानसभा में मटौंध से बसहरी मार्ग। यह मार्ग छलनी होकर तार -तार हो गया था। इस मार्ग पर आवागमन दुष्कर था। क्षेत्रीय ग्रामीणों नें अपने विधायक प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद से मांग रखीं थी की इस मार्ग का जीर्णोद्धार कराया जाये।

जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें इसी संदर्भ में शासन स्तर पर गंभीर पहल की। मटौंध -बसहरी मार्ग जीर्णोद्धार के लिये स्वीकृत हो गया। इसकी प्रस्तावित लागत 2181.18 करोड़ है। इसमें कार्य दाई संस्था लोक निर्माण विभाग है। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की मार्ग निर्माण के के लिये टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू कराई जायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
