City News Uttar Pradesh
लोकसभा चुनाव 2024: सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या भाजपा किस पार्टी से भरेंगे पर्चा ? बढ़ी सियासी हलचल
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024: सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या भाजपा किस पार्टी से भरेंगे पर्चा ? बढ़ी सियासी हलचल

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। लोकसभा की पीलीभीत सीट पर अभी तक भाजपा और सपा ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। भाजपा से वरुण गांधी के प्रत्याशी पर संशय है। इस बीच उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी टिकट दे या न दे लेकिन वरुण गांधी का पीलीभीत से चुनाव लड़ना तय हो गया है। नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सेटों में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या भाजपा किस पार्टी से भरेंगे पर्चा ? बढ़ी सियासी हलचल
Lok Sabha Elections 2024: MP Varun Gandhi bought nomination papers, which party will he file nomination from, SP or BJP? increased political turmoil

– वरुण गांधी किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव ?

सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत, संसदीय कार्यालय प्रतिनिधि दीपक पांडे व अधिवक्ता एम आर मलिक ने वरुण गांधी के नाम का पर्चा नामांकन कक्ष पीलीभीत से लिया है जिसके बाद यह तय हो गया कि वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024: सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या भाजपा किस पार्टी से भरेंगे पर्चा ? बढ़ी सियासी हलचल
Lok Sabha Elections 2024: MP Varun Gandhi bought nomination papers, which party will he file nomination from, SP or BJP? increased political turmoil

अब सवाल उठता है कि वरुण गांधी को अगर भाजपा टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय लड़ेंगे या समाजवादी पार्टी की ओर रुख करेंगे यह साफ नहीं है। दावा है कि वरुण गांधी ने अपना मन पीलीभीत से ही चुनाव लड़ने का बना लिया है.इसके साथ ही भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि अगर भाजपा किसी अन्य को पीलीभीत से टिकट देती है तो भाजपा उम्मीदवार के सामने वरुण गांधी चुनाव मैदान में होंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानसून ने तोड़ी ‘गर्मी’ की जकड़न: शहर में सुकून, किसानों के माथे पर ‘चिंता’ की लकीरें

City News Uttar Pradesh

बचत अधिकारी राकेश जैन की ऐतिहासिक यादगार विदाई: हो रही जन जन में चर्चा

योगी का बांदा बुलडोजर किया जा रहा हैं पैना : पूर्व विधायक के भवन पर करेगा गर्जना

भारत ने फोड़ा सर्जिकल बम: स्कूल बंद, उड़ानें रद्द, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद क्या कुछ हुआ ?

City News Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं का पूरा नहीं हुआ समाधान: 65 रह गये शेष

मायावती बोलीं- संभल की तरह अफसरों का गलत इस्तेमाल ठीक नहीं, कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़