- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा है की बांदा चित्रकूट लोकसभा चुनाव सांसद एवं प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ढाई लाख से भी अधिक मतों से विजयी होंगे। पूरे क्षेत्र में भाजपा की बयार चल रही है।

विधायक प्रकाश नें यह बात अपने कैंप कार्यालय में एक औपचारिक मुलाकात में कही। उन्होंने कहा की बांदा जिला हो या चित्रकूट दोनोँ में विकास कार्य बहुत ही तेज गति से हुआ है। इसमें सांसद एवं प्रत्याशी आरके सिंह पटेल की प्रमुख भूमिका एवं सक्रियता को नकारा नहीं जा सकता।
विधायक प्रकाश नें कहा की बांदा -चित्रकूट लोकसभा सीट पर सांसद आरके सिंह पटेल अति लोकप्रिय नेता है। उनके कार्यकाल में क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा की बूथ से लेकर मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता तेजी से सक्रिय हो चुके हैं। चहुंओर वातावरण मोदी और योगी मय है। मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान के लिये अभी से उतावले से दिख रहें हैं। विधायक प्रकाश नें कहा की बांदा लोक सभा ही क्या हमारी पार्टी पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर चुनावी विजय पताका फहरायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
