- विनोद मिश्रा
बांदा। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा पप्पू की अगुवाई में करीब डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोगाें ने सपा और बसपा का साथ छोड़ कर भाजपा का भगवा दामन ओढ़ लिया। प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दो पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। जय श्री राम के नारे लगाए।

गुरुवार को शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा पप्पू की अगुवाई में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, नगर अध्यक्ष सपा प्रबुद्ध सभा लवकेश त्रिपाठी, लोहिया वाहनी जिला सचिव लवलेश गुप्ता, जिला सचिव प्रबुद्धसभा अमित त्रिपाठी, कामता त्रिपाठी, बसपा से बिसंडा नपं सभासद विष्णुपाल सिंह, बसपा नेता पंकज बाजपेयी, महेश पाल कच्छू, मुकेश साहू, गौरव त्रिपाठी, पप्पू गुप्ता, अभय सेन, दिनेश सेन बच्चू प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, रामस्वरूप कुशवाहा, जय प्रकाश त्रिवेदी, राम सिंह, लव तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, आशीष याज्ञिक, सतीश कुमार, विजय पाल समेत डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने जलशक्ति मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर भाजपा के साथ काम करते हुए संगठन के लिए काम करने का संकल्प लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
