City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने 'बजट' को बताया ऐतिहासिक: कहा- देश 'वैश्विक मंच' पर होगा 'मजबूत'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने ‘बजट’ को बताया ऐतिहासिक: कहा- देश ‘वैश्विक मंच’ पर होगा ‘मजबूत’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने इसे ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना और ‘देश की सांस्कृतिक विरासत’ को ‘केंद्र’ में रखकर तैयार किया गया ‘संतुलित बजट’ बताया है। उन्होंने कहा कि ‘यह बजट केवल आर्थिक प्रगति का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत को ‘वैश्विक मंच’ पर नई पहचान दिलाने वाला स्पष्ट विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है।

मंत्री रामकेश ने 'बजट' को बताया ऐतिहासिक: कहा- देश 'वैश्विक मंच' पर होगा 'मजबूत'

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि बजट में भारत को बायो-फार्मा और मेडिकल टूरिज्म के अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में स्थापित करने की स्पष्ट मंशा दिखाई देती है। इससे न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट में पर्यटन गलियारों की घोषणा की गई है, जिससे देश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।

मंत्री रामकेश ने 'बजट' को बताया ऐतिहासिक: कहा- देश 'वैश्विक मंच' पर होगा 'मजबूत'

इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में विकास को बल मिलेगा। राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि यह बजट विकास और विरासत का संतुलित संगम है। इसमें आधुनिक भारत की आवश्यकताओं के साथ-साथ पारंपरिक मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान को भी समान महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह बजट विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट रोडमैप पेश करता है, जो देश को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रसपा का प्रदर्शन : किसानों और महंगाई के मुद्दे पर दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

कोयले से लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के पूर्व ही “गृहलक्ष्मी” की मौत : मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से बांदा भाजपा “मोहब्बत का देता हैं अनोखा पैगाम”

City News Uttar Pradesh

बांदा: डीएम आनन्द सिंह जिले को बनायेगें गोल्डन, बनीं रणनीति !

City News Uttar Pradesh

गावों की सफाई में लापरवाही : 17 पर कार्यवाई, पांच निलंबित …

ब्रेकिंग न्यूज़