29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त की समीक्षा बैठक : दिये गये व्यापक दिशा निर्देश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्य में तेजी लायी जाए तथा अमलीकौर पेयजल परियोजना तथा खटान पेयजल योजना की साप्ताहिक समीक्षा की जाए जिससे उपरोक्त पेयजल योजनाओं का कार्य समय से पूर्ण हो सके।


आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने उपरोक्त निर्देश शासन के प्राथमिकता प्राप्त विकास कार्यों की समीक्षा में दिये।कहा कि मण्डल में 1421 ग्राम पंचायतों में जनसामान्य की समस्याओं के गाॅवों में ही निस्तारण करने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालयों की स्थापना करा दी गयी है। खण्ड विकास अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर ग्राम पंचायत सचिवालयों में कर्मचारियों की उपस्थित सुनिश्चित करायें।


खण्ड विकास अधिकारी एक सप्ताह में ग्राम पंचायत सचिवालयों की सभी व्यवस्थायें व्यवस्थित करा दे। जिन कर्मचारियों के स्थानान्तरण हो गये हैं उनके नाम व फोन नम्बर अद्यतन कराये जायें। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे भी ग्राम पंचायत सचिवालयों में अवश्य बैठें। जिन ग्राम पंचायतों में अभी ग्राम पंचायत भवन नही बन पाये हैं उन ग्राम पंचायतों में अस्थायी तौर पर अन्य किसी भवन में ग्पंचायत सचिवालय संचालित किया जाए।निर्देश दिये कि फाॅगिंग मशीने क्रय कर फाॅगिंग का कार्य भी ग्राम पंचायतों में प्रारम्भ कराया जाए।खेत-तालाब योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि इस योजना में और तेजी सेे कार्य किया जाये। जिससे वर्षा के पूर्व अधिकतर तालाब खुद जायें। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तालाबों के किनारे नीम व पीपल के पेड लगायेे ।

आयुक्त ने वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा में कहा की सभी फ्रन्ट लाइन वर्कर वैक्सीनेशन अवश्य करा लें जिससे वे कोरोना से सुरक्षित हो सकें। निर्देश दिये कि सामुुदायिक शौचालयों का संचालन कराया जाए,लोग खुले में शौच न जायें। वृृक्षारोपण की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायें। विद्युत विभाग के अधिकारियों कोे निर्देश दिये कि वे बुन्देेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण मेें बीच में आने वाली विद्युत लाइनों को समय से हटवा लें।


जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया है कि वे वैक्सीन अवश्य लगवायें औऱ प्रेरितवैक्सीन करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी,खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर ग्राम पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण करें।आयुक्त के निर्देशों का सभी समय से अनुपालन करें।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, उप जिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 एनडीशर्मा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय अग्रवाल, तथा सभी उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : दुष्कर्म मामले में सहायक चकबंदी अधिकारी की बढ़ी मुसीबत, पीडि़ता महिला लेखपाल ने बयान में लगाए आरोप …

पूर्व विधायक दलजीत करते हैं ‘दिलों पर राज’: राजनीति औऱ समाज सेवा की बनें मिसाल !

City News Uttar Pradesh Desk

News : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- बोले, “रंग बदलने की सच्चाई जनता के सामने लाएं”…

City News Uttar Pradesh

बांदा में कलयुग का भगवान बन गया “हैवान”, थाने में रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा : हाईवे किनारे दुकान में जा घुसा अनियंत्रित पिकअप वाहन, रिक्शा चालक की हुई दर्दनाक मौत और दूसरा गंभीर घायल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया: केन-बेतवा लिंक परियोजना हेतु ली जाएगी 10 गांवों की भूमि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़