- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन कर्नल अवधेश सिंह, (सेनि) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

उक्त बैठक में भूतपूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों ने अपनी समस्याओं से डीएम एवं अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर शिकायत लिपिक को बुलाकर समस्याओ का निस्तारण कराने का निर्देश दिया, साथ ही साथ अन्य प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को भेजने का भी निर्देश प्रदान किया ।

आ.कैप्टन श्याम बाबू सिंह (सेनि) ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिसर में शहीद स्मारक एवं शहर के एक चैराहे का नामकरण जनपद के शहीद सैनिको के नाम से कराने का प्रस्ताव रखा, जिस जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष महोदया द्वारा उक्त का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया ।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) श्री उमाकांत त्रिपाठी, प्र. सेवायोजन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, समाज कल्याण अधिकारी, एएसओ डीआईसी, व सैनिक बन्धुओ तथा उनके आश्रितो ने प्रतिभाग किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
