27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, 16 मोबाइल फोन हुए बरामद
उत्तर प्रदेश

बांदा : शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, 16 मोबाइल फोन हुए बरामद

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आपरेशन क्लीन क्ररइम अभियान के तहत पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के 16 मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपित को मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवाया है।

बांदा : शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, 16 मोबाइल फोन हुए बरामद
Banda: Vicious thief arrested, 16 mobile phones recovered

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की पुलिस अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चला रही है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नगर के एसआइ सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमार,कांस्टेबल इंद्रजीत के साथ वांछितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगे थे।

बांदा : शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, 16 मोबाइल फोन हुए बरामद
Banda: Vicious thief arrested, 16 mobile phones recovered

गुरुवार रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर मोबाइल चोर अंकित मिश्रा उर्फ पंडित निवासी ग्राम परसौड़ा तिंदवारी शहर के राणा प्रताप चौक से चोरी के मोबाइल बेचने के फिराक में निकलने वाला है। जिसमें पुलिस टीम पहले से वहां तैनात हो गई थी। उसके नजदीक आते ही पुलिस टीम ने आरोपित को घेरकर पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 16 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के पूछने पर आरोपित ने बताया कि वह भीड़ की जगहों रेलवे स्टेशन, रोडवेज व दुकानों आदि से मोबाइलों को चोरी करता था। बाद में महंगे मोबाइलों को वह औने-पौने दामों में दूसरों को बेंचता रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निजी हाथों में जाएंगी बांदा सहित 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां

रात में किया घर साफ, कुछ दिन में हो गए बेनकाब: पुलिस ने सोने-चांदी के साथ दबोचा गैंग

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन के साथ ही मस्त हो गई होरियारों की टोलियां

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पार्टी जनों में भरा जोश:सदस्यता कार्यशालाओं की मचा दी धूम

दीपावली पर बाजार में ‘रौनक’ बढ़ी : कहीं उत्साह तो कहीं दिख रही ‘मायूसी’

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन का सा नजारा : धुएं का आंसू रुला रहा है बच्चों का पकवान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़