- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में काम कर रहे मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सुपरवाइजर व मजदूरों ने बताया कि उसे बुखार व सांस लेने में दिक्कत थी। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम चल रहा है। वहां 31 वर्षीय मजदूर दीपाकंर विश्वास पुत्र बोनोफूल निवासी ढोरामणि थाना बनगांव पश्चिम बंगाल कोलकता की सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। सुपर वाइजर विभूति कुमार व अन्य मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कुछ देरबाद उसकी मृत्युृ हो गई। घटना के बारे में सुपरवाइजर व मजदूरों ने बताया कि वह सप्ताह भर पहले घर से आया था। पेटदर्द व सांस लेने में तकलीफ होने के साथ बुखार थी। जिसमें उसने दवा ली थी। रोग से ग्रसित होने से उसकी हालत बिगड़ी थी।

जिला अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना भेजी गई। जिसमें पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है। मामले की सूचना घर में फोन से देने पर स्वजन बेहाल हो गए। भतीजे सुमोन विश्वास व अमल विश्वास ने बताया कि उन्हें रोजाना की मजदूरी करीब 390 रुपये मिलती रही है। घर से आने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी। पोस्टमार्टम के बाद वह शव एंबुलेंस से घर ले जाएंगे। जमीन न होने से उनकी मजदूरी से एक पुत्र व एक पुत्री के परिवार का भरण-पोषण होता था। पत्नी कल्पना समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। देहात कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र ने बताया कि उनके पास तहरीर व सूचना नहीं दी गई है। कोतवाली नगर शव का पोस्टमार्टम कराएगी। जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
