26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पढ़ाई की सलाह बन गई काल : छात्रा नें रुसवाई कर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

युवक ने फंदा लगाकर दी जान: चार माह पहले की थी कोर्ट मैरिज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर में कमरा बंद कर एक युवक ने घर में कमरा बंद कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। चार माह पहले कोर्ट मैरिज की थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा गांव निवासी देवदास उर्फ करिया (22) ने बुधवार की शाम घर का कमरा बंद कर लकड़ी की बल्ली से रस्सी से फंदा लगा लिया।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान: चार माह पहले की थी कोर्ट मैरिज
The young man hanged himself: the court marriage was done four months ago

घटना के समय पत्नी गीता घर में थी। वह दरवाजा खटखटाती रही, लेकिन नहीं खुला। देर शाम माता-पिता घर आए तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जीजा रामप्रकाश ने बताया कि मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद कुशवाहा की मटौंध में गुटखा-चाय की गुमटी है। माता-पिता सुबह से अपनी दुकान चले जाते हैं। वह चार बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2022 में उसने गीता नाम की युवती के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह शराब के नशे का आदी था।


पत्नी गीता ने बताया कि घटना के दिन शराब के नशे में घर आया था। बिना कुछ कहे सुने वह कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। मृतक सूरत में रहकर कमाता था। दिसंबर से घर में था। उसके दो भाई भी बाहर रहकर कमाते हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी करने का मामला है। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ड्रीम प्रोजेक्ट है नमामि गंगे परियोजना : हीला हवाली पर होगी कार्यवाई …

बुंदेलखंड पैकेज से बनी ‘करोड़ों की बांदा मंडी’ को वर्षों से ‘क‍िसानों का इंतजार’

City News Uttar Pradesh

अपात्रों को रेवड़ी की तरह बांटे प्रधानमंत्री आवास, डीडीओ ने दो सचिव को किया निलंबित

City News Uttar Pradesh

UP Panchyat Election 2021 : बोर्ड परीक्षा से पहले फरवरी- मार्च के बीच हो सकते हैं यूपी पंचायत चुनाव

मंत्री रामकेश बोले: बिहार प्रकरण से घबराए हैं अखिलेश यादव, इंडिया गठबंधन का खेल खत्म

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़