25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
महिलाओं के बीच हुए विवाद ने लिया बड़ा रूप : लाठी-डंडे लेकर निकल आए पुरुष, दो पक्षों के बीच मारपीट में छह लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

एसपी आवास के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लहुलुहान, पुलिस ने पकड़ की कार्रवाई

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एसपी आवास के पास नशे में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान एक पक्ष ने तमंचा निकाल लिया। बीच रोड में तमंचा लहराने से दहशत का माहौल बन गया। घटना से संबंधित पिक भी घायल एक युवक ने खुद टि्वटर में डलवा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों का चालान किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र का क्योटरा मुहल्ला निवासी लवलेश गुरुवार रात अपने दोस्त मनीष निवासी जवाहर नगर के साथ रोडवेज के बाहर स्थित एक होटल में खाना खाने गया था।

बांदा में एसपी आवास के पास दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लहुलुहान, पुलिस ने पकड़ की कार्रवाई
Near the SP residence in Banda, two sides fought fiercely, many bled, the police took action

वहां शराब के नशे में उनका आवास विकास मुहल्ला निवासी सुनील व मवई गांव के बाबूलाल से विवाद हो गया। इसके बाद जब सुनील अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर जाने लगा तो एसपी आवास के नजदीक मोटरसाइकिल पर पीछे से लवलेश व मनीष ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर उठा-पटक शुरू हो गई। हाथापाई में दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए। बाबूलाल का सिर फट गया। अपने दोस्त को गंभीर रूप से घायल होते देखकर सुनील ने तमंचा निकाल लिया। इससे राहगीर ठिठक गए। विवाद आगे और बड़ा रूप न ले ले। उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। जिसमें सिविल लाइंस व अस्पताल चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर चारों आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने सुनील के पास से तमंचा बरामद किया है।

कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मनीष ने अपने घायल होने की पिक खुद दोस्तों से कहकर टि्वटर में डलवा दी थी। जबकि तमंचा उसी के पास से बरामद हुआ है। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा सुनील के विरुद्ध अवैध असलहा बरामद करने का अभियोग अलग से पंजीकृत हुआ है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सीएम योगी की बैठक में केशव के बाद अब ब्रजेश पाठक ने बनाई दूरी, राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी

यूपी : मंत्री रामकेश विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान हुए नाराज, बोले परियोजनाओं को समय से कराएं पूरा, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

डीएम अमित की ‘चौकसी’: अफसरों की ‘कसी लगाम’, कहा- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

City News Uttar Pradesh Desk

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

गजब का खुलासा : मृतकों को दी जा रही थी वृद्धावस्था पेंशन

City News Uttar Pradesh

जिले में रेकॉर्ड तोड़ गर्मी: पारा पहुंचा 50 के करीब, बिलबिला रहा जनजीवन

ब्रेकिंग न्यूज़