28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग का चला चाबुक : सात प्रधानों के अधिकार हो सकते हैं सीज !
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग का चला चाबुक : सात प्रधानों के अधिकार हो सकते हैं सीज !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग पटेल नें प्रधानों की लापरवाही पर कमान कसी हैं। सामुदायिक शौचालय के निर्माण में लापरवाही बरतने पर उन्होंनें चार विकास खंडों के सात ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी की है। एक पखवारे में संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधानों के अधिकार सीज कर तीन सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम अनुराग का चला चाबुक : सात प्रधानों के अधिकार हो सकते हैं सीज !
DM Anurag’s whip: The rights of seven princes can be seized !

बता दें की सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में जिलाधिकारी को प्रधानों की लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। 19 गांवों में सामुदायिक शौचालय न होने का तथ्य जब उजागर हुये तो डीएम अनुराग प्रधानों की लापरवाही पर गंभीर हो गये। उन्होने  पडनी (बबेरू), भरखरी (बड़ोखर), बदौसा (नरैनी) और कमासिन क्षेत्र के कमासिन सहित पिपरहरी, तरायां और भदांव के प्रधानों को पंचायतीराज अधिनियम के तहत नोटिस जारी कर कार्यवाई का चाबुक चला ही दिया। आपको यह भी बता दें की सामुदायिक शौचालयों का निर्माण वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूरा कराया जाना था, लेकिन यह आज भी अधूरे हैं। इनके निर्माण की अंतिम तिथि शासन की ओर से 11अक्तूबर तय थीं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का प्रयास: सिंचाई सुविधा का हो विस्तार, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव हुई बात

City News Uttar Pradesh

News : फौजी प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पिया तेजाब,हुई मौत…

City News Uttar Pradesh

News : अपराधियों ने प्रदेश छोड़ा है या हैं जेल में : कैबिनेट मंत्री….

City News Uttar Pradesh

मालती बासू के संकल्प से नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप: वाह और आह का आलम

मुखबिरी का कमाल : चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को रही पछाड़

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले : जो राम से भागेगा वह मारा जायेगा, प्रभु सुमरन में ही जगत कल्याण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़