City News Uttar Pradesh
बड़ी खबर : पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति के तिमंजिला भवन पर चलेगा योगी का बुलडोजर, नोटिस पर अभिलेख न देने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

 

बांदा। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के कबीना मंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही बांदा में तिंदवारी क्षेत्र के भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने भी उनके समर्थन में भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भेजे त्यागपत्र में बृजेश ने भी लगभग वही भाषा का इस्तेमाल किया है जो स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने इस्तीफे में लिखी है।

यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
UP Assembly elections: BJP MLA Brijesh Kumar resigns after Swami Prasad Maurya, serious allegations were leveled against the government

गौरतलब है कि बृजेश पूर्व से ही स्वामी प्रसाद मौर्य के ग्रुप में समर्थक माने जाते रहे हैं। उन्हीं के कोटे से उन्हें तिंदवारी से भाजपा ने टिकट दिया था। अपने कार्यकाल में बृजेश कई बार सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस सरकार में भ्रष्ट अफसर और सिंडीकेट हावी है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ बृजेश के भी सपा में शामिल होने की चर्चा है।

यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
UP Assembly elections: BJP MLA Brijesh Kumar resigns after Swami Prasad Maurya, serious allegations were leveled against the government

बसपा प्रत्याशी को हराकर बृजेश बने थे विधायक : मूलरूप से बांदा के मूल रूप से जारी ग्राम के रहने वाले बृजेश कुमार प्रजापति ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के जगदीश प्रसाद को 37,407 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। आरंभिक शिक्षा बांदा में हुई, उन्होंने स्नातक व एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने बालू खनन के खिलाफ कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया है। वह पूर्ववर्ती बसपा सरकार में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे और वर्ष 2012 में प्रभारी और तिंदवारी से प्रत्याशी भी रहे। लेकिन, बाद में बाद में बसपा से टिकट कट गया था। उनके पिता स्व. जोगीलाल प्रजापति बसपा से वरिष्ठ नेता रहे हैं और सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे हैं। वह प्रदेश के कद्दावर नेता स्वामी मौर्य खेमे के खास माने जाते हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का संकल्प बना आकर्षण : जन संवाद हो रहा कामयाब

City News Uttar Pradesh

तालाबों ने खोला ‘खजाना’ : सिंघाड़े की खेती व मछली पालन से ‘आय’ हुई ‘दोगुनी’

City News Uttar Pradesh

योगी राज 2.0 : मोहसिन रजा की जगह योगी कैबिनेट में दानिश आजाद अंसारी बनाए गए इकलौते मुस्लिम मंत्री, 32 साल की उम्र में मंत्री बने दानिश का पढ़िए सियासी सफर

तिंदवारी निकाय में जीत के लिये भाजपा के “आनंद” नें जीत रणनीति का भरा “आनंद”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बाढ़ त्रासदी’ पर संभाली ज़मीनी कमान: चप्पे-चप्पे पर मदद पहुंचाने की कवायद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़