31.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मुखबिरी का कमाल : चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को रही पछाड़
उत्तर प्रदेश

मुखबिरी का कमाल : चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को रही पछाड़

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को पछाड़ रही हैं। यह स्थिति जन्म दर को लेकर है। इसके पीछे मुखबरी का भी योगदान है। बालकों की तुलना में बालिका जन्म दर का अंतर काफी कम हुआ है। यह खुलासा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे की रिपोर्ट में हुआ है।

मुखबिरी का कमाल : चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को रही पछाड़
Wonder of whistleblowing: In Chitrakoot division, girls outnumbered boys

इसके मुताबिक पहले जहां बालकों की तुलना में बालिकाओं के जन्म का प्रतिशत कम रहता था, वहीं अब यह प्रतिशत बढ़ने लगा है। इसके पीछे लोगों में जनसंख्या स्थिरीकरण और फैमिली प्लानिंग को लेकर जागरुकता आई है। इसके अलावा कन्या भू्रण हत्या रोकने किए जा रहे सरकारी प्रयासों का भी असर दिख रहा है। जिससे बालक और बालिकाओं के लिंग अनुपात के बीच का अंतर घटा है। बालिकाओं के जन्म में बढ़ोत्तरी हुई है।

मुखबिरी का कमाल : चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को रही पछाड़
Wonder of whistleblowing: In Chitrakoot division, girls outnumbered boys

रिपोर्ट पर नजर डाले तो चित्रकूटधाम मंडल में हमीरपुर जनपद में वर्ष 2015-16 में 1000 बालकों पर 945 बालिका जन्म ले रहीं थीं। लेकिन एनएफएचएस- 5 की रिपोर्ट वर्ष 2019-21 में बालकों को भी पीछे छोड़कर बालिका जन्म दर 1003 हो गई। बांदा में 908 से बढ़कर 956, महोबा में बालिका जन्म दर 943 से बढ़कर 972 हो गई। चित्रकूट जिले में बालिका जन्म दर में गिरावट आई है। 1043 से गिरकर 950 हुई है। यहां बालिका जन्म दर बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रयासों को तेज किया गया है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रूण हत्या रोकने के लिए सरकार ने भी कदम उठाए हैं। वहीं सोनोग्राफी सेंटर्स पर भी सख्ती की है। अवैध रूप से गर्भपात करने वाले स्थानों पर प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर रहा है। विभाग द्वारा चलाई जा रही मुखबिर योजना भी इसमें काफी सहायक साबित हो रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: बोले- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगी करारी हार

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप से लगाई गुहार: धान की रोपाई का समय आते ही बिजली लो वोल्टेज

योगी सरकार की नई पहल : कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को अब हर माह बैठक करेंगे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

बांदा को डिप्टी सीएम का तोहफ़ा: मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डॉक्टर-नर्स की होगी भर्ती !

City News Uttar Pradesh

पौध रोपण में खेला के लिये पिच हो गई तैयार ? हरीतिमा के आंकड़े फिर खिल-खिलायेंगें !

City News Uttar Pradesh

खेत में धान की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या : एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़