City News Uttar Pradesh
बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?
उत्तर प्रदेश

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन नदी पर बना भूरागढ़ रेलवे पुल अब “टिक-टिक करता टाइम बम” बनता जा रहा है ? यह वही पुल है जो ब्रिटिश हुकूमत के दौर में बनाया गया था। अब अपनी तयशुदा 100 साल की उम्र को 59 साल पहले ही पार कर चुका है। इस ‘उम्रदराज’ पुल से आज भी हर रोज़ 25 से अधिक सवारी और मालगाड़ियाँ गुजरती हैं। जिनमें सैकड़ों यात्री और भारी-भरकम माल लदा होता है। प्रश्न ‘सरकार और रेलवे विभाग’ अब तक इस पुल को लेकर चुप क्यों हैं ?

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

भूरागढ़ किला के पास केन नदी पर यह पुल वर्ष 1866 के आसपास अंग्रेजों द्वारा बनवाया गया था। इसकी गारंटी 1965 में समाप्त हो चुकी थी। हालांकि बाद में केंद्रीय तकनीकी टीम ने पुल को 50 वर्षों की अतिरिक्त अनुमति दी। लेकिन वह अवधि भी 2016 में पूरी हो चुकी है।

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

रेलवे नियमों के मुताबिक, ऐसे पुराने पुलों की हर महीने तकनीकी जांच होनी चाहिए। लेकिन जब बांदा रेलवे मंडल से इस बाबत जानकारी लेनी चाही, तो मंडल अभियंता से संपर्क संभव नहीं हो सका। रेलवे की चुप्पी कई प्रश्न खड़े करती है ? क्या रेलवे ने अब तक इस पुल की फिटनेस जांच करवाई है ? क्या यहाँ भविष्य में कोई नया पुल बनने की योजना है ?

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

क्या हर महीने पुल की सेफ्टी जांच रिपोर्ट जनता के सामने लाई जा रही है ? पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पचास साल पुराने सभी पुलों की जांच कराने के निर्देश दिये थे। ऐसे में 159 साल पुराने भूरागढ़ रेल पुल की अनदेखी आखिर किसकी जिम्मेदारी है?

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

बरसात और संभावित बाढ़ के समय केन नदी में जब जलस्तर बढ़ता है, तब इस पुल पर पानी का दबाव और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसे में तकनीकी परीक्षण जरूरी हो जाता है।कई बार यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने पुल की जांच व पुनर्निर्माण की मांग उठाई, लेकिन रेलवे का रवैया ‘अंगद का पाँव’ बनकर अडिग है न हिलता है, न बोलता है। जनता पूछ रही है “कहीं कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही रेलवे जागेगा क्या” ? क्या बुंदेलखंड के यात्रियों की जान की कीमत कुछ नहीं ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोविड का कहर : डीएम आनंद नें किया गणेश महोत्सव पर बाखबर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में बसपा: कैडर की ‘विरासत और वर्तमान’ की हकीकत, किस मोड़ पर खड़ी है ‘पार्टी’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्विवेदी की मंत्रियों से मुलाकात: बांदा के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

City News Uttar Pradesh

बाथरूम में अचेत हालात में मिला सीओ का चालक, डाक्टर ने हार्ट अटैक से मौत की जताई आशंका …

Banda : तांडव फिल्म को लेकर विरोध, निर्देशक का जलाया पुतला…

City News Uttar Pradesh

यूपी : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से म‍िलने पहुंचे ओपी राजभर-बेटे भी थे संग, सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म

ब्रेकिंग न्यूज़