
- विनोद मिश्रा
हमीरपुर। बुंदेलखंड की धरती एक बार फिर संभावित बाढ़ की आहट से कांपने लगी है। यमुना और बेतवा नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को लेकर पूरे हमीरपुर जिले में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। लेकिन इस बार हालातों से पहले सरकार सतर्क नजर आई।

जल शक्ति राज्य मंत्री एवं जनपद हमीरपुर के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद खुद बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों में पहुंचकर न केवल तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर आए, बल्कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दे आए ‘24 घंटे सतर्क रहो, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।’ हमीरपुर जिले में कई गांव यमुना और बेतवा नदी के किनारे बसे हुए हैं, जो हर वर्ष मॉनसूनी बारिश में बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं। इन गांवों में जान-माल, फसल, मवेशियों और आवागमन की भारी क्षति होती है।

मंत्री रामकेश निषाद ने दौरे के दौरान इन क्षेत्रों का जमीनी निरीक्षण कर वहां के ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया। लोगों ने उन्हें बताया कि कई तटबंध पुराने हो चुके हैं, कुछ जगह कटान हो रहा है, कुछ स्थानों पर बालू खनन से खतरा बढ़ गया है। मंत्री ने अधिकारियों को चेताया “बाढ़ आने के बाद राहत नहीं, बाढ़ से पहले व्यवस्था चाहिए”। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर गांव, हर किनारा सुरक्षित रहे।

उन्होंने राहत सामग्री, नावों की उपलब्धता, गोताखोर टीम, पशुओं के लिए चारा, शुद्ध पेयजल, मोबाइल स्वास्थ्य टीम और बाढ़ राहत शिविरों की मुकम्मल तैयारी करने के आदेश दिए। जल शक्ति मंत्री ने स्पष्ट कहा कि अब हर एक घंटे की रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। जिन अधिकारियों की ड्यूटी बाढ़ राहत कार्यों में लगी है, वे स्थानीय स्तर पर रात्रि भ्रमण भी करेंगे। नक्शे पर संवेदनशील बिंदुओं को चिन्हित कर निगरानी रखी जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
