City News Uttar Pradesh
बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक
उत्तर प्रदेश

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में आयुर्वेद की प्रतिबंधित दवाओं की बेखौफ बिक्री चालू है। इन पर जांच और रोक सब गोल है। आयुर्वेद की 10 दवाएं नकली और 22 दवाओं में एलोपैथिक दवाओं की मिलावट पाए जाने पर प्रदेश के आयुर्वेद निदेशक ने इन सभी 32 दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा रखी है।

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक
Sale of 32 banned Ayurvedic medicines in Banda: Why is it not being stopped?

पूरे प्रदेश में 32 दवाओं के उत्पादन, परिवहन एवं बिक्री पर तत्काल पिछले माह तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी। विभिन्न जनपदों से लिए गए नमूनों में ज्वाला दाद, रूमो प्रवाही, सुंदरी कल्प सीरप, त्रयोदशांक गुग्गुल, वेदान्तक बटी, एसीन्यूट्रा लिक्विड, आंवला चूर्ण, सुपर सोनिक कैप्सूल, बोस्टा- 400 टेबलेट एवं बायना प्लस कैप्सूल नकली पाए गए हैं।

बांदा में आयुर्वेद की प्रतिबंधित 32 दवाओं की हो रही बिक्री: क्यों नहीं लग रही रोक
Sale of 32 banned Ayurvedic medicines in Banda: Why is it not being stopped?

इनके अलावा मिलावटी दवाओं मे विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा में बीटा मैथोसीन, पेननिल चूर्ण में आइबोप्रोफेन, एज-फिट चूर्ण में बीटामैथासोन, अर्मत आयुर्वेदिक चूर्ण में प्रेडनिसोलोन, स्लीमेक्स चूर्ण में प्रेडनिसोलोन, दर्द मुक्ति चूर्ण मे डाइक्लोफेनिक, आर्थोनिल चूर्ण में डाइक्लोफेनिक आइबोप्रोफेन, योगी केयर में बीटामैथासोन, माइकान गोल्ड कैप्सूल में प्रेडनिसोलोन, डाइबियंट शुकर केयर टैबलेट मे ग्लीम्पैराइड, हाई पावर मूसली कैप्सूल में सिलिडिनाफिल. डाइबियोग केयर मे ग्लीम्पैराइड, झंडू लालिमा ब्लड एंड रिकन प्यूरिफायर मे फ्लेवरड सीरप बेस आदि की मिलावट मिली है। सिस्टोन सीरप शुगर की मात्रा 40 प्रतिशत से अधिक, लिव-52 में शास्त्रीय औषधि मंडूर भस्म का मिश्रण मिला था। इन स्थितियों और जांच के निर्देश के बावजूद औषधि प्रशान की यहां खामोशी आश्चर्य जनक एवं सवालों के घेरे में है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की मध्यस्थता से गिले-शिकवे दूर कर चार दंपतियों को फिर किया राजी

City News Uttar Pradesh

तालमेल का अभाव : रानी दुर्गावती प्रतिमा का शिलान्यास औपचारिकता में सिमटा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद नें सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद की उड़ाई नींद ?

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस का सियासी विस्फोट: अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, पुतला फूंककर कड़ा विरोध

City News Uttar Pradesh

केवटरा ‘अंडरबायपास’ में ‘टपकता रहस्य’: हजारों लोगों का ‘रोज़ का सफर’ अब ‘खतरे’ का रास्ता

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की ‘तत्परता बनी मिसाल’: लोहिया पुल पर ‘जल संकट’ का हुआ समाधान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़