
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर में उस वक्त “सियासी भूचाल” आ गया, जब “कांग्रेस” कार्यकर्ताओं का “गुस्सा सड़कों पर फूट” पड़ा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा की “कथित अमर्यादित टिप्पणी” को लेकर कांग्रेस ने ऐसा विरोध प्रदर्शन किया, जिसने पूरे शहर का माहौल गरमा दिया।
कचहरी स्थित अशोक लाट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। पुतला दहन के साथ ही सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी ने माहौल को पूरी तरह सियासी रंग में रंग दिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीधे तौर पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने तीखे शब्दों में कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा पर की गई टिप्पणी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह अब केवल बयान का मुद्दा नहीं, बल्कि सम्मान की लड़ाई बन चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम दुबे लालू ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि ऐसे ही विपक्ष को निशाना बनाया गया, तो पार्टी “चुप” नहीं बैठेगी। “हर वार का जवाब मिलेगा, ब्याज सहित हिसाब होगा” इस ऐलान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। इस प्रदर्शन में रमेश चंद्र कोरी, भगवानदीन गर्ग, अफसाना शाह, द्वारिकेश यादव मंडेलाआदि बहुसंख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
