29.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
आबकारी की 'दबिश' से शराब कारोबारियों में 'हड़कंप' : ओवररेटिंग व फर्जीवाड़े वालों में 'खौफ'
उत्तर प्रदेश

आबकारी की ‘दबिश’ से शराब कारोबारियों में ‘हड़कंप’ : ओवररेटिंग व फर्जीवाड़े वालों में ‘खौफ’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में ‘शराब माफिया और नियम तोड़ने’ वाले विक्रेताओं के लिए आबकारी विभाग ‘आफत’ बनकर फिर टूट पड़ा है। जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के सख्त निर्देशन में चली अचानक छापेमारी मुहिम ने पूरे अतर्रा क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। बिना पूर्व सूचना, बिना किसी ढील और बिना किसी बहाने के आबकारी टीम ने ऐसा शिकंजा कसा कि दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और नियमों की पोल खुलकर सामने आ गई।

आबकारी की 'दबिश' से शराब कारोबारियों में 'हड़कंप' : ओवररेटिंग व फर्जीवाड़े वालों में 'खौफ'

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 बांदा ने मय स्टाफ थाना अतर्रा अंतर्गत अनथुवा, तेंदुरा सहित कई गांवों में ‘एक के बाद एक’ दबिश देकर यह साफ कर दिया कि अब शराब कारोबार मनमर्जी से नहीं, कानून की लकीर पर ही चलेगा। अतर्रा क्षेत्र की कम्पोजिट व देशी मदिरा दुकानों का जब आकस्मिक निरीक्षण शुरू हुआ तो कई दुकानों पर मौजूद कर्मचारी घबराते नजर आए। टीम ने दुकानों में मौजूद पूरे स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर एक-एक बोतल की गिनती की, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध बिक्री का रास्ता बंद किया जा सके।

आबकारी की 'दबिश' से शराब कारोबारियों में 'हड़कंप' : ओवररेटिंग व फर्जीवाड़े वालों में 'खौफ'

अतर्रा क्षेत्रांतर्गत संचालित कम्पोजिट दुकानों व देशी मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर विभाग ने साफ संदेश दे दिया कि नियमों से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं होगा। इसके साथ ही दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और संचालन भी परखी गई, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके।

आबकारी की 'दबिश' से शराब कारोबारियों में 'हड़कंप' : ओवररेटिंग व फर्जीवाड़े वालों में 'खौफ'

आबकारी टीम ने विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि ई-पॉस मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत स्कैनिंग कर ही मदिरा व बीयर की बिक्री की जाए। निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवररेटिंग, बिना स्कैन बिक्री या रिकॉर्ड में हेराफेरी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण तक की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, आबकारी दुकानों के आसपास संचालित गुमटियों, परचून दुकानों और संदिग्ध ठिकानों की भी सघन चेकिंग की गई।

आबकारी की 'दबिश' से शराब कारोबारियों में 'हड़कंप' : ओवररेटिंग व फर्जीवाड़े वालों में 'खौफ'

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अवैध शराब,ओवररेटिंग और नियम उल्लंघन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। आमजन की सुरक्षा और राजस्व की रक्षा सर्वोपरि है। आगे भी इस तरह के अचानक निरीक्षण और छापेमारी अभियान जारी रहेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता का अभाव : आम आदमी पार्टी नें डीएम से किया शिकायत

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम का आदेश बना मखौल ? पुष्टाहार ‘घोटाले’ के दोषी साबित हुआ बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk

साइबर ठगी का बड़ा खेल: कृषि विवि के ‘वैज्ञानिक’ के खाते से ‘जालसाजों’ ने उड़ाए 12.44 लाख

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें विभिन्न पटलों का किया निरीक्षण: अव्यवस्थित रखरखाव पर हुये नाराज

सपा के बूथ सम्मेलन की रालोद नें बचाई लाज : सपा जिला प्रभारी सपाइयों पर नाराज !

ब्रेकिंग न्यूज़