

- विनोद मिश्रा
बांदा। डिजिटल ठगों ने एक बार फिर अपने शिकार को जाल में फंसाकर लाखों रुपये हड़प लिए। इस बार ठगों के निशाने पर बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. दिग्विजय सिंह आ गए, जिनके खाते से महज 13 दिनों में तीन किस्तों में कुल 12 लाख 44 हजार रुपये साफ कर दिए गए। खास बात यह है कि यह पूरा खेल शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर रचा गया। घटना की शुरुआत 17 जुलाई को हुई, जब डॉ. सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम आकांक्षा बताया और खुद को एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी का सीईओ होने का दावा किया। उसने बड़े मुनाफे का लालच देते हुए कहा कि घर बैठे निवेश कर लाखों कमाए जा सकते हैं।

पहले तो वैज्ञानिक को शक हुआ, लेकिन महिला ने अपने कथित सीईओ सरबजीत सिंह से भी बात कराई। दोनों की मीठी-मीठी बातों में आकर वैज्ञानिक तैयार हो गए। इसके बाद महिला ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा, जिसे खोलते ही वैज्ञानिक का फोन हैंग हो गया और यहीं से शुरू हुआ लाखों रुपये उड़ाने का सिलसिला। यह राशि तीन किस्तों में 17, 25 और 30 जुलाई को कटी। जब तक वैज्ञानिक को पूरी ठगी का एहसास हुआ, कुल 12.44 लाख रुपये उनके खाते से निकल चुके थे।

जिसके बाद एक अगस्त को आनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल के 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हैं। इसके बाद साइबर थाना में तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि साइबर अपराधियों से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लालच में आकर लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। उन्होंने अपील की “किसी भी स्थिति में अजनबी नंबर से आए लिंक न खोलें और न ही अपने बैंक विवरण साझा करें।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
