24.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मौरंग भरा तेज रफ्तार ट्रक पलटा : एक की मौत चार गंभीर घायल
उत्तर प्रदेश

मौरंग भरा तेज रफ्तार ट्रक पलटा : एक की मौत चार गंभीर घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू तहसील के औगासी में सोमवार की सुबह बबेरू रोड पर मौरंग लदा ट्रक पलटने से किनारे बैठे कई लोग दब गए। पुलिस ने मौरंग हटावाकर बचाव कार्य शुरू किया तो दो साल के मासूम का शव बाहर निकला है। अन्य लोगों के दबे होने की आशंका पर मौरंग हटवाई जा रही है। क्रेन से ट्रक सीधा कराया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रोड पर यातायात बाधित हो गया।

मौरंग भरा तेज रफ्तार ट्रक पलटा : एक की मौत चार गंभीर घायल
Maurang full speeding truck overturned: one killed, four seriously injured

औगासी में रहने वाले रवि मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं और उनका परिवार गांव में ही रहता है। सोमवार की सुबह रवि का दो वर्षीय बेटा अंशू घर के बाहर मंदिर के पास खेल रहा था, वहीं मंदिर की दीवार के पास सड़क किनारे कुछ लोग बैठे थे।

मौरंग भरा तेज रफ्तार ट्रक पलटा : एक की मौत चार गंभीर घायल
Maurang full speeding truck overturned: one killed, four seriously injured

इस बीच बबेरू रोड से गुजर रहा मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही मौरंग के नीचे मासूम समेत लोग दब गए। हादसा देखते ही लोग शोर मचाते हुए दौड़े। बचाव कार्य शुरू किया। कुछ देर में पुलिस पहुंच गई। मौरंग हटवाना शुरू किया और जेसीबी मंगवाकर ट्रक को सीधा कराया । हादसे के बाद बबेरू रोड पर यातायात थम गया, वहीं पुलिस ने मौरंग के नीचे दबे अंशु को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। इससे पहले उसकी मौत हो गई।

मौरंग भरा तेज रफ्तार ट्रक पलटा : एक की मौत चार गंभीर घायल
Maurang full speeding truck overturned: one killed, four seriously injured

वहीं गंभीर घायल चार लोगों को भी जिला अस्पताल भेजा गया है। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि औगासी निवासी रवि के दो वर्षीय पुत्र अंशू का शव निकाला गया है। चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिनके नाम गुलाब, सुरतिया, मनीष, विद्या देवी हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्टेट बैंक ‘मैसेज सेवा’ का सर्वनाश : खाताधारकों की जेब पर डाल रहा ‘डाका’ !

बांदा में धनतेरस पर धन की बरसात: करीब एक अरब का कारोबार, बाजारों में बढ़ी रौनक

City News Uttar Pradesh

Banda- खप्टिहा कला खदान मे धड़ल्ले से निकाले जा रहे हैं बिना रॉयल्टी ओवरलोड ट्रक।

City News Uttar Pradesh

अयोध्या आए मेरे राम : प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बांदा में निकली धर्मयात्रा, बांदा हुआ राममय

City News Uttar Pradesh

यूपी : दुल्हन की मौत के बाद दूल्हे ने साली से रचाई शादी, एक साथ उठी डोली और अर्थी …

आयुक्त का निरीक्षण : लापरवाह लेखपाल और नलकूप आपरेटर को निलंबित करने के दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़