24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र का पहला दिन : देवी मंदिरों में उमड़ पड़ी आस्था, गूंजे जयकारे
उत्तर प्रदेश

नवरात्र का पहला दिन : देवी मंदिरों में उमड़ पड़ी आस्था, गूंजे जयकारे

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। आदि शक्ति जगत जननी मां के दर्शन के लिए आस्थावान भोर से ही मंदिरों पर डटे रहे। मां दुर्गे के पहले रूप शैलपुत्री के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह रहा। देवी भक्तों ने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर माथा टेका और मन्नते मानीं।

बांदा में शिला के रूप में प्रकट हुई थी महेश्वरी देवी: शक्ति पीठों में है गणना

अगरबत्ती और धूप की भीनि-भीनि खुशबू से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। देवी शक्ति पीठों में भोर से ही देवी भक्त जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने देवी मां को पान-सुपाड़ी, फल-फूल चूनर आदि चढ़ाईं।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

शहर के महेश्वरी देवी मंदिर भक्तों ने पूजन-अर्चन किया। काली देवी मंदिर में पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। सिंहवाहिनी व मरहीमाता मंदिर में कन्याभोज और भंडारे का कार्यक्रम शुरू किया गया। सारा दिन मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा। नवरात्र पर्व शुरू होते ही देवी मंदिरों में हवन-पूजन के साथ ही पुरोहितों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू कर दिया है। यजमानों की शांति के लिए यह अनुष्ठान नौ दिनों तक चलेंगे। तमाम श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापित कर व्रत रख नवदुर्गा पाठ शुरू किया।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को भक्तों की उमड़ी भीड़

चैत्र नवरात्रि के आज पहले दिन रविवार को महेश्वरी देवी,काली देवी, सिंहवाहिनी, कालका देवी, मरहीमाता, महामाई, चौसठ जोगिनी, मंदिरों में हवन पूजन के साथ देवी के जयकारे गूंजते रहे। तमाम यजमानों ने मंदिरों में पुरोहितों को संकल्प देकर दुर्गा सप्तशती और देवी पुराण कथा की शुरुआत कराई। उधर, घरों में कलश स्थापित कर लोगों ने नौ दिवसीय व्रत रखा और नवदुर्गा पाठ भी शुरू किया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह जवारे बोए गए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : दो करोड़ में बैनामा, दस मिनट बाद 18.5 करोड़ में हुआ एग्रीमेंट …

अंधविश्वास में ढोंग विद्या के चलते एक दंपत्ति के पुत्र की मौत, अब कोहराम !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत दे रेहे धैर्य : जनता पूछे कौन सा दल ! …

City News Uttar Pradesh

“हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा” की तर्ज पर चला पंद्रहवा सरोवर सफाई अभियान

Banda : मिशन शक्ति फेज-2 के तहत विश्व महिला दिवस के मौके पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा साइबर क्राइम सेल का हुआ शुभारंभ …

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें खैराडा में लगाई जन चौपाल : जनता की ली खैरख्वाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़