City News Uttar Pradesh
करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की 'जमीनी हकीकत' हुई 'उजागर' ! जिम्मेदार कौन ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की ‘जमीनी हकीकत’ हुई ‘उजागर’ ! जिम्मेदार कौन ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। करोड़ों रुपये खर्च कर गांव-गांव शौचालय तो बना दिए गए, लेकिन यदि लोग उनका इस्तेमाल ही न करें तो सरकारी योजनाओं का क्या मतलब रह जाता है? बांदा जिले के कमासिन विकासखंड से सामने आई तस्वीरें यही सवाल खड़ा कर रही हैं। यहां सोहनौली न्याय पंचायत समेत कई गांवों में घरों में शौचालय बने होने के बावजूद लोग आज भी खुले में, यहां तक कि मुख्य सड़कों और संपर्क मार्गों के किनारे शौच कर रहे हैं। नतीजा यह है कि सड़कें गंदगी से पट गई हैं और राहगीरों के लिए गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की 'जमीनी हकीकत' हुई 'उजागर' ! जिम्मेदार कौन ?हालात ऐसे हैं कि गांव की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गंदगी फैली रहती है। पैदल चलने वाले लोगों से लेकर बाइक और चारपहिया वाहन चालकों तक को दुर्गंध और गंदगी के बीच सफर करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा शर्मिंदगी तब होती है, जब बाहर से आने वाले मेहमान गांव में प्रवेश करते ही इस बदहाल तस्वीर से रूबरू होते हैं। इससे न केवल गांव की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन के दावों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की 'जमीनी हकीकत' हुई 'उजागर' ! जिम्मेदार कौन ?ग्रामीणों का कहना है कि आबादी से निकलने वाली प्रमुख सड़कों पर सबसे अधिक गंदगी रहती है। इन मार्गों से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन खुले में शौच की वजह से उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि यदि शौचालय बनने के बाद भी लोग उनका उपयोग नहीं करेंगे तो सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएंगी।

करोड़ों की योजना फेल ? सरकारी दावों की 'जमीनी हकीकत' हुई 'उजागर' ! जिम्मेदार कौन ?सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जब शौचालय घर-घर तक पहुंच चुके हैं, तो आखिर लोग उनका उपयोग क्यों नहीं कर रहे? क्या केवल शौचालय बनवा देना ही पर्याप्त है, या अब जरूरत लोगों की सोच और आदत बदलने की भी है? कमासिन की यह तस्वीर साफ बता रही है कि स्वच्छता अभियान की असली चुनौती अब निर्माण नहीं, बल्कि व्यवहार परिवर्तन है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गर्मी में बढ़ा प्रकोप: रातों की ‘नींद’ हराम; बीमारियों का खतरा मंडराया, जिम्मेदार मौन !

पंडालों में विराजे गजानन: नूतन बाल समाज का विशेष गणेश महोत्सव शुरू

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के किसानों में मूंग की बहार: किसानों में है उत्साह

विधायक प्रकाश की पहल: खुरहंड का ‘मिनी क्रिकेट स्टेडियम’ भविष्य निर्माण का बनेगा ‘केंद्र’

City News Uttar Pradesh

चोरी की सरिया के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार, लोडर में चित्रकूट ले जाते समय पुलिस ने चोरों को दबोचा

Banda : आयुक्त ने की कार्रवाई, अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेचने पर दुकान सीज…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़