
- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड की “राजनीति में इन दिनों जन-जन की जुबान” पर हैं “विधायक प्रकाश द्विवेदी”। गांव से लेकर शहर तक, पगडंडी से लेकर जनसभा तक हर मोर्चे पर जब जनता को आवाज़ चाहिए, तो लोग सिर्फ एक नाम पुकारते हैं ‘प्रकाश भइया’ !
विधायक के रूप में उन्होंने “जनप्रियता की ऐसी लकीर खींच” दी है जिसे पार करना अब “विरोधियों के लिए एक अधूरा सपना” बन गया है। यही कारण है कि “राजनीतिक गलियारों” में “प्रकाश की बढ़ती लोकप्रियता से कुछ नेता डाह और कुंठा” से भर उठे हैं।
विरोधियों की बेचैनी अब “बदनाम करने की साजिशो” के रूप में सामने आ रही है, लेकिन इन “साजिशों को वह अपने कर्म और जनता के विश्वास से हर मोड़ पर पराजित” कर रहे हैं।
जनसैलाब का दृश्य हो या पीड़ित की पुकार जब प्रकाश द्विवेदी वहां पहुंचते हैं, तो “माहौल खुद-ब-खुद जनआंदोलन” में बदल जाता है। यही कारण है कि उनके लिए लोग कह उठते हैं “चल पड़े जिधर दो डग मग में, चल पड़े कोटि पग उसी ओर,पड़ गई जिधर भी एक दृष्टि, गण गए कोटि दृग उसी ओर।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन “सबका साथ, सबका विकास” को हृदय से आत्मसात कर चुके “विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस मंत्र को सिर्फ भाषणों तक सीमित” नहीं रखा, बल्कि इसे “जमीनी कामों और परिणामों में बदल दिया” है।
बांदा के “विकास, अपराध नियंत्रण, जनहित योजनाओं और प्रशासनिक जवाबदेही” को लेकर उनका “आक्रामक तेवर कई बार भ्रष्ट तंत्र और अपराधियों की नींद हराम” कर चुका है।
सूत्रों की मानें तो “प्रकाश द्विवेदी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता” से उनकी “अपनी ही पार्टी के कुछ असंतुष्ट चेहरे भी भीतरघात की कोशिशों में लगे” रहते हैं। हालांकि हर बार “ये चालें उनके जनसमर्थन की आंधी में उड़ जाती” हैं।
योगी आदित्यनाथ के लोकप्रिय संवाद “अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा” को प्रकाश द्विवेदी ने अपनी “राजनीतिक कार्यशैली में आत्मसात” कर लिया है। यही कारण है कि उनकी “छवि आज एक निर्भीक, स्पष्टवादी और जननायक प्रतिनिधि” की बन चुकी है, जिसे जनता “शेरे बुंदेलखंड” कहने में गुरेज नहीं करती।
पिछले कुछ वर्षों में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यह साबित कर दिया है कि “राजनीति केवल कुर्सी की लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की सेवा” का माध्यम है। जनसमस्याओं को सुनने, मौके पर पहुंचने, और तत्काल समाधान की पहल ने उन्हें “जनता के सबसे भरोसेमंद चेहरे के रूप में स्थापित” कर दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
