30.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की पहल : शहर के चौराहे और पार्क होगें अब जलवेदार ….

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय के पार्क और चौराहे अब जलवेदार होकर जलवा बिखेरेगें। इनके विकसित एवं सौंदर्यीकरण के लिये सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की पहल को प्रशासन नें अंतिम रूप दे दिया है। यह सब क्यों औऱ कैसे हुआ इसका पूरा विवरण जान लीजिये।


नगरीय क्षेत्र के आविकसित लावारिस पडे पार्को तथा इनमें अतिक्रमण तथा कूडा आदि गन्दगी एवं जर्जर चौराहों के सौन्द्रर्यीकरण हेतु विधायक नें अपने पत्रांक-एमएलए/4443 व 4444 दिनांक 1.12.20 को आयुक्त को विकास प्राधिकरण के माध्यम से पार्को और चौराहों के सौन्दर्यीकरण के लिए चिन्हित करनें को लिखा था।

विधायक प्रकाश दिवेदी के प्रस्ताव के सापेक्ष आयुक्त द्वारा अवस्थापना निधि से विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इन विभिन्न पार्को एवं मुख्य चैराहों के सौन्दर्यीकरण के कार्यो को अपनी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। प्रथम चरण में चार चैराहों पदमाकर चैराहा, बाबूलाल चैराहा, महाराणा प्रताप चैराहा तथा कालू कुआं चैराहा व चार पार्को आवास विकास ए ब्लाक का पार्क, इन्दिरा नगर स्थित इन्दिरा पार्क तथा वहीं इन्दिरा नगर में पानी की टंकी के बगल वाले पार्क का सौन्दर्यीकरण होगा।

इन पार्काे का सौन्दर्यीकरण जहाॅ पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिये लाभकर होगा वहीं इससे अतिक्रमण व गन्दगी की समस्या से भी निजात मिलगी।

बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा जानकारी दी गयी है कि महाराणा प्रताप चैराहे का टेण्डर प्रक्रिया उनके द्वारा पूर्ण कर ली गयी है एवं शीघ्र ही इस चैराहे का कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। शेष चैराहों एवं पार्को की टेण्डर प्रक्रिया 15 दिन के अन्दर पूर्ण कर ली जायेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धन उगाही पर चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन सख्त : बिना दबाव निष्पक्ष ढंग से करें कार्रवाई, भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई …

Banda : बांदा डीएम की पहल:दुनिया में अपनी शान खो रहा है बांदा का शजर पत्थर फिर बनेगा मिसाल,जानिये इतिहास।

City News Uttar Pradesh

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh

बुंदेली अब प्याज की महंगाई पर रोयेंगे नहीं : मार भगाने की बनी योजना !

City News Uttar Pradesh

डीएम के निर्देश : बारिश के पहले सिंचाई विभाग बांधों के फाटकों को कराएं दुरुस्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़