28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी
उत्तर प्रदेश

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखण्ड के बांदा जनपद के खत्री पहाड़ पर मां विंध्यवासिनी के विराजमान होने की पौराणिक मान्यता किंवदंती पर आधरित है। लोगों का मानना है कि भार सहन करने में असमर्थता जाहिर करने पर क्रोधित होकर देवी मां ने पहाड़ को कोढ़ी होने का श्राप दिया था। पहाड़ के उद्धार के लिए नवरात्र में देवी मां सिर्फ एक दिन ही यहां विराजमान होती हैं।

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी
Amazing in Banda: Mother Vindhyavasini comes to the cursed mountain during Navratri.

बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में स्योढ़ा गांव के खत्री पहाड़ की चोटी पर मां विंध्यवासिनी का मंदिर है। यहां नवरात्र के अवसर पर प्रसिद्ध मेला लगता है। दूर- दराज से लोग अपने बच्चों के मुंडन के अलावा अन्य मन्नतें पूरी होने पर ध्वजा-नारियल का चढ़ावा चढ़ाने आते हैं।

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी
Amazing in Banda: Mother Vindhyavasini comes to the cursed mountain during Navratri.

देवी मां के इस सफेद पहाड़ पर विराजमान होने की पौराणिक मान्यता पूरी तौर से किंवदंती पर आधारित है। लोगों का मानना है कि देवी मां के श्राप से यह पहाड़ “कोढ़ी” यानी सफेद हो गया है। पनगरा गांव के बुजुर्ग ब्राह्मण बद्री प्रसाद दीक्षित बताते हैं कि मां विंध्यवासिनी मिर्जापुर में विराजमान होने से पहले इस खत्री पहाड़ पर ही आई थीं, लेकिन पहाड़ ने उनका भार सहन करने में असमर्थता व्यक्त की, जिससे वह नाराज हो गई और पहाड़ को कुष्ठ रोगी होने का श्राप दे दिया, तभी से पहाड़ की पूरी चट्टानें सफेद हैं।

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी
Amazing in Banda: Mother Vindhyavasini comes to the cursed mountain during Navratri.

देवी मां के श्राप से घबराया पहाड़ विनम्रता से “श्राप” वापस लेने की विनती की तो “मां” ने उसके उद्धार के लिए नवरात्र में अष्टमी तिथि को मिर्जापुर मंदिर का आसन त्याग कर यहां आने का वचन दिया था। यही वजह है कि अष्टमी को यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। विंध्यवासिनी मंदिर के पुजारी बताते हैं कि नवरात्र में अन्य तिथियों की अपेक्षा अष्टमी की तड़के से ही मां की प्रतिमा में अजीब सी चमक प्रतीत होती है, जो मां के यहां विराजमान होने का संकेत है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अब तक सैकड़ों श्रद्घालु जमा हो चुके हैं। श्रद्धाभाव से आए हर श्रद्धालु की मुराद पूरी होती है, मां के दरबार से कोई निराश नहीं जाता।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh

ट्रैफिक का बदलेगा चेहरा: शहर की सड़कों पर लगेगा “सिस्टम का ब्रेक” जाम से मिलेगी राहत

गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें हिंदुओं पर पथराव एवं फायरिंग की किया निंदा

कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?

विधायक ब्रजेश प्रजापति का क्या बिगड़ा खेल ? जयराम नें डाली “नकेल” ! …

डीएम नगेंद्र नें समाधान दिवस पर दिखाये कड़े तेवर : समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़