27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?
उत्तर प्रदेश

कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ती नागपाल जी केन नदी की “कनवारा बालू खदान खंड पांच में नदी मइया का चीर हरण” हो रहा है। “वह अवैध खनन के बलात्कार औऱ दुराचार से कराह” रही हैं। केन को इस खदान के संचालक कथित “पापी खनिज माफिया से मुक्ति” के लिये “आप द्वारा उद्धार का इंतजार” है ! “डीएम साहिबा आप प्रशासनिक तौर पर अतुलित बलधामा” हैं।

कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?
Illegal mining in Ken by Kanwara sand mining mafia? DM Sahiba has become a challenge?

आपके “आत्म बल और प्रशंसनीय कार्य शैली” से पूरा प्रदेश परचित है। ऐसे में इस अवैध खनन औऱ ओवर लोड परिवहन के संचालक की आपकी शक्ति के आगे क्या बिसात ? शहर से सटी कनवारा बालू खदान खंड पांच में हो रहे अवैध खनन औऱ ओवरलोड परिवहन पर “प्रशासनिक आंच औऱ जांच न होने से खनन माफिया का सीना दबंगई से 56 इंची” हो गया है ? “अवैध खनन का यह अंतरराष्ट्रीय सिरर्मोर्य डान है ?

कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?
Illegal mining in Ken by Kanwara sand mining mafia? DM Sahiba has become a challenge?

जी हाँ, डीएम साहिबा को बता दूँ की कनवारा खदान खंड पांच में डान के सफेदपोश मध्य प्रदेश के नंबर प्लेट वाली कार में सरकारी गनरों के साथ आते हैं। अवैध खनन औऱ ओवर लोड परिवहन को औऱ तेज करने के निर्देश देते हैं। यह कार अपने आका को लेकर खनिज विभाग के दफ्तर के बाहर भी अक्सर खड़ी रहने की कथित चर्चा में हैं। “खनन माफिया क्या इतना शक्तिवान हैं की वह यहां खनन मामले में समानांतर प्रशासन” चला रहा है ?

कनवारा बालू खदान माफिया द्वारा केन में अवैध खनन ? बन गया है डीएम साहिबा को चैलेंज ?
Illegal mining in Ken by Kanwara sand mining mafia? DM Sahiba has become a challenge?

नदी की जलधारा बांध कर खनन नियमावली एवं पट्टा क्षेत्र से इतर हटकर खनन एवं ओवर लोड ट्रकों का यहां से हो रहा परिवहन रात में औऱ गति पकड़ लेता है। आरोप तो यहां तक है की कनवारा बाई पास पर ड्यूटी रत पुलिस के जवान ओवर लोड परिहवन को बेखौफ गुजरने में सहयोग करते है ? इस खदान में खनिज नियमावली को ठेंगा दिखा कर सरकारी राजस्व को रोजाना करोडों का चूना लग रहा है। ऐसी स्थित “शासन एवं प्रशासन के लिये अति चिंतनीय और चिंतन” का विषय है?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- अन्ना मवेशी चर गये खेत की फसल, किसान ने दी जान…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा दंगल में पहलवानों का उत्साहवर्धन: कहा कुश्ती देश की शान

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष चुनाव : जीत का जादुई आंकड़ा भाजपा की मुठ्ठी में ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा : मेला व वालीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कमिश्नर का औचक निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद …

एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक का वॉर : छात्रा को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़