City News Uttar Pradesh
डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा
उत्तर प्रदेश

प्रवेश पाने की छात्रों में बेचैनी : दो महाविद्यालयों में चस्पा हुई लिस्ट, एडमीशन शुरू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रवेश के लिये छात्रों की भीड़ लिस्ट दर्शन के लिये उमड़ रही है। स्नातक प्रथम वर्ष और एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश सोमवार से शुरू हो गए। शहर के दो महाविद्यालयों में मेरिट और कटआफ के आधार प्रवेश दिए जा रहे हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में मेरिट अधिक होने से पहले दिन नाममात्र के ही प्रवेश हो पाए। दोनों कॉलेजों में मेरिट देखने के लिए प्रवेशार्थियों की भीड़ लगी रही।

प्रवेश पाने की छात्रों में बेचैनी : दो महाविद्यालयों में चस्पा हुई लिस्ट, एडमीशन शुरू
Uneasiness among students to get admission: List pasted in two colleges, admission started

पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में दाखिले की 92.40 फीसदी है। बीएससी बायो की 90.40 और मैथ की 93.40 फीसदी मेरिट है। बीए में 600 सीटें और बीएससी बायो व मैथ 120-120 सीटें हैं। परास्नातक में प्रत्येक विषय में 60-60 सीटें हैं। प्रवेशार्थियों की सुविधा के लिए महाविद्यालय के सूचना पट पर मेरिट लिस्ट, क्रमांक एवं कैटेगरी चस्पा करा दी गई है। इसी के मुताबिक छात्र आसानी से अपना नाम खोजकर आसानी से प्रवेश ले रहे हैं।

प्रवेश पाने की छात्रों में बेचैनी : दो महाविद्यालयों में चस्पा हुई लिस्ट, एडमीशन शुरू
Uneasiness among students to get admission: List pasted in two colleges, admission started

प्रवेशार्थी का प्रवेश उनके द्वारा ऑनलाइन मेरिट आवेदन पत्र में डाले गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी से हो रहा है। 24 घंटे के अंदर ओटीपी प्राप्त न होने पर 7007648140 पर संपर्क किया जा सकता है। राजकीय महिला महाविद्यालय में भी पहले दिन प्रवेश चलते रहे। प्रवेश कमेटी के समक्ष छात्राओं ने उपस्थित होकर प्रवेश लिए। यहां बीए की 420 सीटें हैं। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। कॉलेज की पहली सूची के प्रवेश नौ सितंबर तक ही दिए जाएंगे। इसके बाद अगर सीट बचती हैं तो दूसरी सूची निकाली जाएगी। सिर्फ मेरिट सूची में आए छात्रों को ही आवेदन पत्र दिए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होशियार : गुलाबी कली अब बढ़ने लगी खिलने की ओर, जल्द आयेगा किटकिटाने का दौर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

जंगल से निकली चिंगारी से जले मकान, मुवावजे की मांग को लेकर किया चक्का जाम, जिला पंचायत अध्यक्ष के समझाने के बाद खुला जाम

यूपी चुनाव 2022: तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीट पर कल होगा मतदान, 2.16 करोड़ वोटर करेंगे 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

City News Uttar Pradesh

छात्र रहें तनाव मुक्त, यूपी बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा शुरू, इंस्टाग्राम पर भी ले सकते मदद

City News Uttar Pradesh

पशु विभाग विभाग आयोजित करेगा एक दिवसीय मण्डलीय पशु आरोग्य मेला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़